Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   B.Tech admissions will be based on JEE-Main 2027 merit.

Pauri News: बीटेक प्रवेश जेईई-मेन 2027 की मेरिट से होंगे

Fri, 20 Nov 2026 11:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 20 Nov 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
B.Tech admissions will be based on JEE-Main 2027 merit.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के श्रीनगर परिसर में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए चार वर्षीय बीटेक (बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई-मेन) 2027 की मेरिट सूची के आधार पर दिए जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में आधिकारिक परिपत्र जारी कर इच्छुक अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन करने के निर्देश दिए हैं।
विवि के कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, श्रीनगर परिसर स्थित स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अंतर्गत पांच प्रमुख शाखाओं में प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जाएगी। इनमें कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग शामिल हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करने और जेईई-मेन 2027 की मेरिट के आधार पर ही सुनिश्चित होंगे। कहा कि जेईई-मेन 2027 के प्रथम सत्र (जनवरी 2027) के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने छात्राें से निर्धारित समय-सीमा के भीतर जेईई-मेन के लिए अपना आवेदन पूरा करने को कहा है।
विज्ञापन

-----
गढ़वाल विवि ने अनुकंपा नियुक्ति के प्रारूप दिशा-निर्देश जारी किए, 15 दिन में मांगे सुझाव
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन ने सेवाकाल के दौरान दिवंगत या चिकित्सा आधार पर सेवानिवृत्त होने वाले नियमित कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति देने के लिए प्रारूप (ड्राफ्ट) दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। कुलसचिव की ओर से जारी परिपत्र के अनुसार, सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन के बाद इन दिशा-निर्देशों को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.hnbgu.ac.in पर अपलोड कर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस प्रस्तावित नीति पर सभी संबंधित पक्षों से सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित की हैं। इच्छुक व्यक्ति या कर्मचारी संगठन परिपत्र जारी होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर अपने लिखित प्रत्यावेदन प्रशासन को सौंप सकते हैं। कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी ने कहा कि इसके लिए एसओपी बन गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
गढ़वाल विवि में नियमित, संविदा और स्ववित्त पोषित कर्मियों को एक जुलाई से 63 फीसदी महंगाई भत्ता स्वीकृत
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने नियमित कर्मचारियों के साथ-साथ दैनिक/नियत वेतन और स्ववित्त पोषित विभागों के कार्मिकों के महंगाई भत्ते (डीए) में वृद्धि के आदेश जारी कर दिए हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो.वाईपी रैवानी की ओर से गत 18 नवंबर को अलग-अलग दो आदेश जारी किए गए हैं, जिनके तहत एक जुलाई 2026 से 63 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान स्वीकृत किया गया है। उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में न्यूनतम वेतन के साथ महंगाई भत्ता पाने वाले दैनिक/नियत वेतन कर्मियों (जिनका वेतन मुख्य खाते से आहरित होता है) को एक जुलाई 2026 से 63 फीसदी दर से डीए दिया जाएगा।
--------

जारी--डा. श्रीकृष्ण उनियाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed