{"_id":"6ab10e801cd848541e096028","slug":"allegations-of-irregularities-against-the-management-committee-pauri-news-c-51-1-pri1002-115803-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: प्रबंधन समिति पर अनियमितता के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: प्रबंधन समिति पर अनियमितता के आरोप
Mon, 21 Sep 2026 04:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 21 Sep 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
डीएम से चुनाव स्थगित करने की मांग
पौड़ी। विकासखंड खिर्सू के जनता इंटर काॅलेज ढामकेश्वर में प्रबंधन समिति के गठन व चुनाव की प्रक्रिया पर जनप्रतिनिधियों ने सवाल खड़े किए हैं। आरोप लगाया कि चुनाव की प्रक्रिया में अनियमितता, अपात्र व बाहरी लोगों को शामिल किया जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी को दस सूत्री मांगों का ज्ञापन देकर पूरे मामले की जांच और चुनाव प्रक्रिया को जल्द स्थगित करने की मांग उठाई है।
डीएम को दिए ज्ञापन में क्षेत्र पंचायत सदस्य चमराड़ा सुरजीत सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रबंधन समिति ने चुनाव प्रक्रिया के लिए बीते सात सितंबर को विज्ञप्ति जारी की थी लेकिन इसमें शिकायत मिल रही है कि विद्यालय परिसर व आसपास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसे लोग पहुंच रहे हैं जिनको विद्यालय या क्षेत्र के बारे में कोई जानकारी ही नहीं है।
यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ यूपी से भी लोग सदस्यता व चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने का प्रयास कर रहे हैं। यहां तक कि विद्यालय प्रबंधन को पुलिस तैनात कर सदस्यता फॉर्म के प्रक्रिया करनी पड़ रही है। उन्होंने डीएम से पूर्व प्रबंधन समिति के संबंध में शिकायतों की जांच करने, सदस्यता सूची सार्वजनिक करने, अपात्रों की सदस्यता निरस्त करने की मांग उठाई है।