फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Adhiraj and Aditya won

कनिष्ठ वर्ग में अधिराज व वरिष्ठ वर्ग में आदित्य ने मारी बाजी

Fri, 07 Aug 2020 08:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Adhiraj and Aditya won
पौड़ी। उत्तराखंड संस्कृत सप्ताह कार्यक्रम संपन्न हो गए हैं। कार्यक्रम के तहत सुभाषितगान-श्लोकगान प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन सहित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, लेकिन प्रतियोगितात्मक रूप से सुभाषितगान का ही आयोजन हुआ। सप्ताह के प्रतियोगिता के परिणाम भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड संस्कृत सप्ताह कार्यक्रम की शुरुआत 31 जुलाई 2020 को हुई थी। इसका छह अगस्त शाम को समापन हो गया। सुभाषितगान प्रतियोगिता के संयोजक रोशन गौड़ ने बताया कि सुभाषितगान प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में बाबा भूमनशाह विद्या मंदिर देहरादून के अधिराज प्रथम, सेंट कॉन्वेंट स्कूल कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल की कौमुदी ध्यानी द्वितीय और सेंट जोसेफ जूनियर हाईस्कूल रसूलपुर लालढांग हरिद्वार के सक्षम गौड़ तृतीय रहे। देहरादून के वरदान चतुर्थ, पौड़ी के अथर्व ध्यानी पांचवें व चंपावत की संस्कृति को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ वर्ग में माउंट लिट्राजी स्कूल हरिद्वार के आदित्य रतूड़ी प्रथम, बाबा भूमनशाह विद्या मंदिर देहरादून की मानवी द्वितीय व स्वामी विवेकानंद उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सिमलखेत अल्मोड़ा के ध्रुव जोशी तृतीय रहे। हरिद्वार की प्रियांशी कैंथोला चतुर्थ व नैनीताल की रिया भंडारी पांचवें स्थान पर रहीं। संयोजक मंडल में प्रकाश भट्ट, डा. चंद्रप्रकाश उप्रेती, पंकज ध्यानी व डा. भारती ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन

सरल संस्कृत संभाषण कार्यक्रम का शुभारंभ
पौड़ी। संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए संस्कृत निदेशालय लगातार कवायद में जुटा है। सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा डॉ. बाजश्रवा आर्य के निर्देशन में जनपद पौड़ी में सरल संस्कृत संभाषण कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। एक माह के कार्यक्रम की जिम्मेदारी शिक्षक रोशन गौड़ व कुलदीप मैंदोला को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed