फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Soil and debris cause trouble on the Khandah-Sumadi road.

Pauri News: खंडाह-सुमाड़ी मार्ग पर मिट्टी-मलबे से बढ़ी परेशानी

Wed, 16 Sep 2026 04:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 16 Sep 2026 04:04 PM IST
विज्ञापन
Soil and debris cause trouble on the Khandah-Sumadi road.
श्रीनगर। खंडाह से सुमाड़ी को जोड़ने वाले मुख्य संपर्क मार्ग पर जगह-जगह जमा मिट्टी-मलबा ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना है। सुमाड़ी, खालू, चमराड़ा और नयालगढ़ समेत आसपास के गांवों को जोड़ने वाले इस मार्ग पर हल्की बारिश होते ही कीचड़ फैल जाती है जिससे यहां आवाजाही में खतरा बना है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान खालू अमित कंडारी ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चे और ग्रामीण आवाजाही करते हैं। मार्ग पर मिट्टी जमा होने से धूप खिलने के दौरान वाहनों के गुजरने पर धूल के गुबार उड़ते हैं जबकि बारिश में यही मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो जाती है। उन्होंने मार्ग की नियमित सफाई कराने की मांग की। सुमाड़ी निवासी विपुल जोशी ने कहा कि मार्ग पर जमा मिट्टी-मलबे की सफाई और रखरखाव को लेकर कंपनी से कई बार कहा गया लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। दूसरी ओर कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप मौर्य ने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान मार्ग पर आने वाली मिट्टी और मलबे की नियमित सफाई कराई जाती है। ग्रामीणों की ओर से बताई जा रही अन्य समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed