{"_id":"5c6ed1afbdec2273771f3e03","slug":"91550766511-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिर्सू विकासखंड के पांच विद्यालयों में ई लर्निंग कक्षाएं होंगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिर्सू विकासखंड के पांच विद्यालयों में ई लर्निंग कक्षाएं होंगी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। खिर्सू विकासखंड के पांच माध्यमिक विद्यालयों में ई-लर्निग कक्षाएं जल्द शुरू होंगी। विद्यालयों को स्मार्ट कक्षाओं के संचालन के लिए उपकरण उपलब्ध करा दिए गए हैं।
खिर्सू विकासखंड के कुछ विद्यालयों में अब शिक्षकों के अवकाश पर जाने के बाद भी संबंधित विषयों की कक्षाएं संचालित होती रहेंगी। शिक्षकों के अवकाश के दौरान छात्र स्मार्ट क्लास के माध्यम से पढ़ाई करेंगे। जीजीआईसी श्रीनगर, जीआईसी श्रीनगर, जीआईसी कठुली, जीआईसी खिर्सू व जीआईसी मरखोड़ा में जल्द ई-लर्निंग कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इन विद्यालयों को उपकरण वितरित कर दिए गए हैं। ई लर्निंग के लिए उपकरण उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत की ओर से उपलब्ध कराए गए हैं। जीजीआईसी की प्रधानाचार्य सुमन पंवार ने कहा कि उन्हें बृहस्पतिवार को ई लर्निंग के लिए उपकरण प्राप्त हो चुके हैं। इन सभी उपकरणों का परीक्षण भी कर लिया गया है। जल्द ही स्मार्ट क्लास शुरू कर दी जाएंगी। स्मार्ट क्लास का फायदा केवल विज्ञान वर्ग के छात्रों को ही मिलेगा। दरअसल, कला वर्ग व वाणिज्य वर्ग के एक भी विषय शामिल नहीं किए गए हैं। जबकि छात्रों ने स्मार्ट क्लास में अंग्रेजी विषय भी शामिल किए जाने की बात कही है। इधर, खिर्सू विकासखंड के जिन पांच विद्यालयों में स्मार्ट क्लास शुरू की जा रही है। उनमें पूरे शिक्षक हैं। उक्त सभी स्कूल श्रीनगर शहर से करीब 12 किमी के दायरे में हैं।