फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   गढ़वाल विवि से पीजी करने में छात्रों का रुझान हो रहा कम

गढ़वाल विवि से पीजी करने में छात्रों का रुझान हो रहा कम

Mon, 13 May 2019 10:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल विवि से पीजी करने में छात्रों का रुझान हो रहा कम

विज्ञापन
श्रीनगर। लगातार आंदोलनों और विभिन्न अनियमितताओं के चलते गढ़वाल विवि की छवि पर प्रतिकूल असर पड़ा है। पीजी कक्षाओं में पढ़ाई के लिए अब छात्र यहां कम रुख कर रहे हैं। पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदनों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में इस बार एक हजार की कमी आई है। कुछ विषय तो ऐसे हैं जिनमें आवेदक छात्रों की संख्या दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है। विवि प्रशासन आवेदन कम आने के पीछे उच्च शिक्षा के प्रति छात्रों के घटते रुझान को वजह बता रहा है।
गढ़वाल विवि की पीजी प्रवेश परीक्षा जून माह में आयोजित होनी है। विवि ने पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल नियत की थी, जबकि विलंब शुल्क के साथ 10 मई तक आवेदन करने की छूट दी गई थी। विवि की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया देख रहे डा. नरेंद्र रावल के मुताबिक इस वर्ष 5600 छात्रों ने पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है। पिछले वर्ष यह संख्या 6600 थी, इनमें मात्र 4800 छात्र ही परीक्षा में बैठे थे। दूसरी ओर, विवि प्रशासन की इस मामले अजब राय है। विवि प्रशासन का कहना है कि अब छात्र इंटरमीडिएट के बाद मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसी शिक्षा की ओर रुख कर रहे हैं। पीजी के प्रति छात्रों का रुझान कम हो गया है, जिससे यह स्थिति आ रही है।
विज्ञापन


कोट-------------
-अब बहुत कम छात्र पीजी के प्रति रुझान दिखा रहे हैं। अधिकांश छात्र इंटरमीडिएट के बाद मेडिकल व इंजीनियरिंग शिक्षा की ओर रुख कर रहे हैं।
-प्रो. पीएस राणा, डीएसडब्ल्यू गढ़वाल विवि।

पीजी कक्षाओं में अभी तक नहीं की गई हैं सीटें निर्धारित
श्रीनगर। गढ़वाल विवि प्रशासन ने अभी तक पीजी कक्षाओं मे सीटें निर्धारित नहीं की हैं। सीटें निर्धारित प्रवेश कमेटी की ओर से की जाती हैं, लेकिन अभी तक विवि की प्रवेश समिति ने बैठक आयोजित नहीं की है, जबकि इस बार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षण के तहत हर विषय में सीटों में बढ़ोत्तरी होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 विषयों में ही प्रवेश परीक्षा की संभावना
श्रीनगर। पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए अभी तक 30 ही विषयों में निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन मिले हैं, जबकि 34 विषय अभी भी ऐसे हैं जिनमें निर्धारित सीटों से कम आवेदन आए हैं। ऐसे में 30 विषयों में ही प्रवेश परीक्षा आयोजित होने की संभावना है। जिन विषयों में निर्धारित सीटों से कम आवेदन हैं, वहां मेरिट के आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे। ब्यूरो


बीएड के लिए 13 हजार से अधिक आवेदन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि की बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए साढे़ 13 हजार से अधिक ऑनलाइन आवेदन आए हैं, जबकि पिछली बार करीब साढे़ 12 हजार छात्रों ने बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed