{"_id":"5cdaf453bdec2207863aafb9","slug":"31557853267-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिनों में ही संपन्न होगी गढ़वाल विवि की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिनों में ही संपन्न होगी गढ़वाल विवि की प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि प्रशासन प्रवेश परीक्षा चार के बजाय तीन दिन में ही करने पर विचार कर रहा है। प्रवेश परीक्षा के लिए इस समय काफी कम आवेदन आए हैं, जिससे केवल 28 विषयों में ही प्रवेश परीक्षा होने की संभावना है। अभी विवि के पीजी प्रवेश के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
गढ़वाल विवि की पीजी प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम 11 जून से 14 जून तक नियत किया गया था। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल और विलंब शुल्क के साथ 10 मई थी, लेकिन इस बार पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए बहुत कम आवेदन आए हैं। बताया जा रहा है कि 34 विषय ऐसे हैं जिनमें निर्धारित सीटों से कम आवेदन मिले हैं। इसलिए इन विषयों में प्रवेश परीक्षा के बजाय मेरिट के आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा सेल से मिली जानकारी के अनुसार केवल 28 विषयों में ही निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन आए हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए विषयों की संख्या कम होने पर अब प्रवेश परीक्षा सेल चार दिन के बजाय केवल तीन दिन ही परीक्षा करने पर विचार कर रही है। प्रवेश परीक्षा संयोजक प्रो. एसएस रावत ने बताया कि प्रवेश परीक्षा तीन दिनों में संपन्न कराने के लिए कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है।