{"_id":"5cd5a5e8bdec22077441388a","slug":"151557505512-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिथि शिक्षकों के सेवा विस्तार पर विवि जल्द लेगा निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिथि शिक्षकों के सेवा विस्तार पर विवि जल्द लेगा निर्णय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के तीनों परिसरों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों की सेवा विस्तार पर विवि प्रशासन एक दो दिन में निर्णय ले लेगा। बीते 8 मई को अतिथि शिक्षकों का सेवाकाल समाप्त हो चुका है। सेवा विस्तार के लिए अतिथि शिक्षकों ने कुलपति से वार्ता भी की है।
गढ़वाल विवि के तीनों परिसरों में 250 से अधिक अतिथि शिक्षक हैं। स्थायी शिक्षकों की कमी झेल रहे गढ़वाल विवि की शैक्षणिक व्यवस्था में अतिथि शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके अलावा परीक्षाओं के संचालन में भी अतिथि शिक्षक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। बीते 30 अप्रैल से 8 मई तक विवि में कार्यरत सभी अतिथि शिक्षकों का अनुबंध समाप्त हो चुका है। शुक्रवार को विवि में कामकाज सुचारु होने पर अतिथि शिक्षकों ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. एससी बागड़ी से वार्ता कर सेवाविस्तार किए जाने की मांग की। अतिथि शिक्षक डा. अनूप सेमवाल ने कहा कि कुलपति ने सेवा विस्तार के संबंध में सकारात्मक आश्वासन दिया है। वहीं कुलपति प्रो. एसएसी बागड़ी ने बताया कि अतिथि शिक्षकों के सेवा विस्तार मामले में एक दो दिन मे निर्णय लिया जाएगा। दूसरी तरफ 15 मई से विवि की सम सेमेस्टर परीक्षाएं आयोजित होनी हैं। विवि के वरिष्ठ व नियमित शिक्षकों के परीक्षा ड्यूटी में रुचि न दिखाए जाने वर कक्ष निरीक्षक के तौर पर अतिथि शिक्षकों की ही तैनाती की जाती है। परीक्षा के दौरान अव्यवस्था न हो इसके लिए तय माना जा रहा है कि सभी अतिथि शिक्षकों को सेवा विस्तार दे दिया जाएगा।