फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   दिव्यांग, युवाओ व बुजुर्ग मतदाताओं में दिखा उत्साह

दिव्यांग, युवाओ व बुजुर्ग मतदाताओं में दिखा उत्साह

Thu, 11 Apr 2019 10:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांग, युवाओ व बुजुर्ग मतदाताओं में दिखा उत्साह
पौड़ी। लोकसभा चुनाव में मतदान को लेकर दिव्यांग, युवाओं व बुजुर्ग मतदाताओं में जमकर उत्साह देखा गया। मुख्यालय पौड़ी में 104 वर्षीय मौ. हाफिज ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी करना गर्व की बात है। ग्राम केवर्स के दिव्यांग मतदाता दीवान सिंह ने कहा कि वह मतदान के प्रति हमेशा जागरूक रहे हैं। उन्होंने गांव में और मतदाताओं को भी जागरूक किया है। मुख्यालय पौड़ी में मतदान करने के बाद दिव्यांग कांता प्रसाद ने कहा कि देश की मजबूती के लिए मतदान सबसे महत्वपूर्ण है। भृगुखाल की 103 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता संतूरी देवी कहती हैं कि मतदान ही हमारे देश की दशा व दिशा तय करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसमें हमें बढ़-चढ़कर भागीदारी निभानी चाहिए। युवा मतदाता रितिक रावत, नेहा सिद्धिकी व पूजा बिष्ट कहती हैं कि उन्होंने लोकतंत्र के महापर्व में पहली बार मताधिकार का प्रयोग किया है, लेकिन हमें मतदान के महत्व की जानकारी अभिभावकों ने पहले ही प्रदान कर दी। उन्होंने युवाओं से मतदान में सहभागिता और जागरूकता में सारथी बनने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed