{"_id":"5cdaf36abdec220758760ae7","slug":"101557853034-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि के अतिथि शिक्षकों को 31 मई तक सेवा विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि के अतिथि शिक्षकों को 31 मई तक सेवा विस्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के तीनों परिसरों में तैनात अतिथि शिक्षकों को 31 मई तक सेवा विस्तार दे दिया गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर शाम कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
मंगलवार को विवि के अंशकालिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. अनूप सेमवाल व पूर्व अध्यक्ष डा. राकेश नेगी के नेतृत्व में अंशकालिक शिक्षकों ने कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल से वार्ता की। इस दौरान अंशकालिक शिक्षकों ने कहा कि आठ मई को उनका सेवा विस्तार समाप्त हो गया है। बावजूद वह विभागों में सेशनल परीक्षाओं सहित शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा ड्यूटी वह तभी करेंगे जब उन्हें सेवा विस्तार दिया जाएगा। डा. सेमवाल ने बताया कि कुलपति ने अंशकालिकों की इस मांग पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए उन्हें परीक्षा ड्यूटी देने को कहा है। हालांकि बताया जा रहा है कि देर शाम कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में अतिथि शिक्षकों को 31 मई तक का सेवा विस्तार दिए जाने का निर्णय लिया गया है।