फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   पौड़ी जिले में 50.63 प्रतिशत मतदान

पौड़ी जिले में 50.63 प्रतिशत मतदान

Thu, 11 Apr 2019 10:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी जिले में 50.63 प्रतिशत मतदान
पौड़ी। गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत पौड़ी जिले में 5 लाख 59 हजार 222 मतदाताओं में से 2 लाख 83 हजार 143 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। 1 लाख 29 हजार 696 पुरुष, 1 लाख 53 हजार 443 महिला और 2 थर्ड जेंडर मतदाताओं ने मतदान किया।पूरे जिले में मतदान का प्रतिशत 50.63 प्रतिशत रहा। जो लोकसभा चुनाव 2014 से लगभग ढाई फीसदी कम रहा। 2014 में 53.06 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2019 में सबसे अधिक मतदान कोटद्वार विधान सभा क्षेत्र में 61.33 प्रतिशत और सबसे कम मतदान चौबट्टाखाल में 43.22 प्रतिशत हुआ। बृहस्पतिवार को गढ़वाल संसदीय सीट के 2253 पोलिंग बूथों पर मतदान हुआ। पौड़ी जिले की 6 विधान सभा सीटों में 5 लाख 59 हजार 222 मतदाता पंजीकृत थे। लेकिन लगभग 50.63 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम डीएस गर्ब्याल ने बताया कि देर शाम तक मिली सूचना के आधार पर जिले में 2 लाख 83 हजार 143 मतदाता वोट डालने पहुंचे।
विज्ञापन

पौड़ी जिले में विधान सभा क्षेत्रवार पंजीकृत मतदाता और मतदान
विधान सभा सीट मतदाता मतदान मतदान प्रतिशत
यमकेश्वर 85,280 42,282 49.58
पौड़ी 91,684 45,261 49.37
श्रीनगर 1,03,590 55,027 53.12
चौबट्टाखाल 88,975 38,454 43.22
लैंसडौन 81,885 36,003 43.97
कोटद्वार 1,07,808 66,116 61.33
योग 5,59,222 2,83,143 50.63
पौड़ी। मतदान का प्रतिशत (प्रत्येक 2 घंटे)समय प्रतिशत7-9बजे 8.1 9-11 बजे 23.5911-1 बजे 36.681-3 बजे 46.433-5 बजे 50.63
शुभ रात्रि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed