{"_id":"573c72db4f1c1bd61aac700e","slug":"one-man-died-in-car-accident-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, पांच घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, सतपुली (कोटद्वार)
Updated Wed, 18 May 2016 07:19 PM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी के सतपुला तहसील के संगलाकोटी क्षेत्र में मंगलवार रात एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
तहसीलदार सतपुली अमलानंद के मुताबिक बुधवार रात्रि साढे़ नौ बजे के आसपास रीठाखाल-नाई-पंचुरी मोटर मार्ग पर पालीगांव के निकट इंडिगो कार अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
चालक की मौके पर मौत
दुर्घटना में चालक मान सिंह (46 वर्ष) पुत्र श्याम सिंह ग्राम बिंजोली एकेश्वर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मुकेश सिंह, शिव सिंह, गुमान सिंह, प्रेम सिंह एवं मयूर सभी निवासी ग्राम टोपरिया, तहसील चौबट्टाखाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटना की सूचना मिलते ही निकटवर्ती गांवों के ग्रामीणों ने घायलों को खाई से निकालकर 108 की मदद से सतपुली अस्पताल पहुंचाया, जहां से घायलों को कोटद्वार रेफर कर दिया गया। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।