{"_id":"56fb98574f1c1be44af00a63","slug":"officer-in-action-in-uttarakhand-president-rule","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेजीडेंट रूल में एक्शन में आए अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेजीडेंट रूल में एक्शन में आए अफसर
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 30 Mar 2016 02:42 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड राष्ट्रपति शासन के बाद पहले दिन दफ्तर खुले तो अफसर भी एक्शन में नजर आए। कोशिश रही कि दफ्तर में साफ सुथरी प्रणाली दिखाई दे।
विज्ञापन
कोई फरियादी मायूस न लौटे और लोगों के काम समय पर पूरे कर लिए जाएं। हालांकि दोपहर बाद आए हाईकोर्ट के निर्णय को लेकर भी अफसरों से लेकर कर्मचारियों में भी अगली रणनीति पर कुछ उलझन तो कुछ उहापोह की स्थिति रही।
विज्ञापन
ऐसे बदली नजर आई तस्वीर
कलेक्ट्रेट में खंगाली गई फाइलें
सोमवार को कलेक्ट्रेट का माहौल बदला बदला नजर आया। कहीं कोई गड़बड़ न हो इसके चलते अधिकतर कर्मचारी सुबह दस बजे दफ्तर पहुंच गए। बैठकों से निपटकर अफसर कलेक्ट्रेट पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, अफसरों ने अवैध खनन, जमीनों पर अवैध कब्जे, अतिक्रमण जैसे पुराने मामलों की फाइलें खंगाली गई। वहीं कर्मियों को बिना परमिशन और वाजिब वजह के दफ्तर न छोड़ने को कहा गया है।
विज्ञापन
आधे दिन की भी छुट्टी भरिए
एडीएम प्रशासन प्रताप शाह को एक कर्मचारी ने दोपहर के वक्त 30 और 31 मार्च की छुट्टी के लिए अप्लीकेशन दी। एडीएम ने पूछा कि क्या आज पूरे दिन काम करेंगे? कर्मचारी के दोपहर बाद आफिस से जाने की बात कही। इस पर एडीएम ने आधे दिन की भी छुट्टी की एप्लीकेशन देने को कहा।
वाहनों से अनाधिकृत नेम प्लेट उतारी
शाम को सिटी मजिस्ट्रेट ललित नारायण मिश्र, एआरटीओ (प्रवर्तन) अरविंद पांडे, नगर कोतवाली पुलिस की टीम ने घंटाघर पर अनाधिकृत तरीके से वाहनों पर नेम प्लेट लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। कई राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, गैर सरकारी संस्थाओं और सरकारी विभागों की नेम प्लेट लगे वाहनों के चालान किए गए। साथ ही इन वाहनों से नेम प्लेट भी उतारी गई।
मनोरंजन कर जमा न किया तो अभियोग दायर होगा
केबिल टीवी युक्त होटल संचालक समस्त कमरों का मनोरंजन कर 31 मार्च तक जमा कर दें। प्रभारी सहायक आयुक्त मनोरंजन कर सत्ये सिंह बिष्ट ने बताया कि सभी होटल संचालक जुलाई 2015 से मार्च 2016 तक के अपने केबिल टीवी युक्त समस्त कमरों का मनोरंजन कर संबंधित निरीक्षक से ट्रेजरी चालान सत्यापित कराकर राजकोष में जमा कर दें। अन्यथा न्यायालय में अभियोग दायर कर 20,000 रुपये जुर्माना लगेगा।
ओवर रेट पर शराब की दुकानें निलंबित
शहर में विभिन्न जगह शराब की दुकानों के निरीक्षण में तय मूल्य से अधिक पर बेचना पाया गया। इस पर डीएम रविनाथ रमन ने बल्लुपुर, चूना भट्टा और हरिद्वार बाईपास रोड की देशी शराब की दुकान, राजपुर, राजपुर रोड-1, मोहकमपुर और अधोईवाला चूना भट्टा स्थित विदेशी शराब की दुकानों के स्वामियों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना ठोका है।
ये दुकानें 30 मार्च को शाम चार बजे तक निलंबित (बंद) रहेंगी। विदेशी मदिरा की हरिद्वार बाइपास और डालनवाला स्थित दुकान पर भी पांच हजार रुपये जुर्माना और मंगलवार शाम से 31 मार्च तक के लिए निलंबित किया है। इसके अलावा आराघर स्थित विदेशी मदिरा की दुकान को 30 मार्च के लिए निलंबित कर पांच हजार का जुर्माना किया गया है।
तहसील के माध्यम से होगी वसूली
ऊर्जा निगम ने 31 मार्च तक विद्युत बिल जमा न करने वाले पुराने बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटने की चेतावनी दोहरायी है। ऐसे बकायेदारों से संबंधित तहसील प्रशासन के माध्यम से वसूली भी की जाएगी। निगम प्रवक्ता मधुसूदन ने बताया कि घरेलू और निजी नलकूप उपभोक्ताओं के लिए विद्युत सरचार्ज माफी योजना की अवधि 31 मार्च को समाप्त हो रही है।