{"_id":"61732b3ee762022ae015596e","slug":"will-fast-against-the-government-if-relief-is-not-given-to-the-affected-in-ten-days-harish-haldwani-news-hld4422775164","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन में प्रभावितों को राहत नहीं दी तो सरकार के खिलाफ करेंगे उपवास : हरीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिन में प्रभावितों को राहत नहीं दी तो सरकार के खिलाफ करेंगे उपवास : हरीश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस दिन में प्रभावितों को राहत नहीं दी तो
सरकार के खिलाफ करेंगे उपवास : हरीश
नैनीताल पहुंचे पूर्व सीएम ने कहा, सरकार ने सिर्फ हवाई दौरे किए
संवाद न्यूज एजेंसी
नैनीताल। नैनीताल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा कर सब जल्द ठीक होने की बात कर रही है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। कहा कि अगर 10 दिनों के भीतर सरकार की ओर से आपदा प्रभावितों को राहत नहीं पहुंचाई गई, तो कांग्रेस भाजपा सरकार के खिलाफ उपवास पर बैठेगी।
शुक्रवार को पूर्व सीएम रावत ने पत्रकार वार्ता में कहा कि आपदा के बाद इस समय युद्ध स्तर पर राहत कार्य होने चाहिए थे लेकिन सरकार कोई कार्य नहीं कर रही है। कहा कि केंद्र सरकार को आर्थिक पैकेज भी जारी करना चाहिए। पांच दिन बीत चुके हैं लेकिन सरकार अभी तक आपदा में मरने वालों के शवों को मलबे से निकाल तक नहीं पाई है। रावत ने कहा कि 36 घंटे पहले अलर्ट जारी होने के बाद भी सरकार ने नदियों के किनारे और असुरक्षित क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए किसी प्रकार की व्यवस्था करना तो दूर चेतावनी तक नहीं दी। इसके चलते कई लोगों की जान चली गई और कई लोग बेघर हो गए।
रावत ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के लोगों का जाना हाल
नैनीताल। पूर्व सीएम हरीश रावत ने शुक्रवार को नैनीताल के बलियानाला क्षेत्र में हुए भूस्खलन से प्रभावित हरिनगर क्षेत्र के लोगों का हाल जाना। रावत ने कहा कि राज्य सरकार आपदा ग्रस्त क्षेत्र के लोगों को मदद देने में फेल साबित हुई है। सरकार को नैनीताल जिला समेत प्रदेश के सभी प्रभावित क्षेत्रों को आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित करना चाहिए था लेकिन सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। वहीं रावत ने बलियानाला क्षेत्र में हुए भूस्खलन के संबंध में डीएम धीराज गर्ब्याल से फोन पर बात की। इस दौरान हरिनगर से विस्थापित लोगों को प्राथमिक संसाधन देने की बात की।