फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Wife gave life in husband's separation

पति के वियोग में पत्नी ने दी जान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Wife gave life in husband's separation
हल्द्वानी। पति के शव को देखकर पत्नी वियोग नहीं सहन कर सकी। सात साल की बेटी को छोड़कर पत्नी ने कमरे में फांसी लगा ली। पड़ोस के लोगों ने उसे फंदे से नीचे उतारकर बचा लिया था लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने रात में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बागेश्वर जिले के भिलखेत निवासी राजेंद्र सिंह धपोला लापता हो गए थे। तीन दिन बाद उनका शव गांव के बाहर जंगल में पेड़ से लटका मिला। गांव के लोग शव को लेकर घर आए तो पत्नी सुनीता धपोला सदमे में आ गई। सात साल की बेटी को छोड़कर महिला ने कमरा बंद कर पंखे से फांसी लगा ली। पड़ोस के लोगों ने शक होने पर दरवाजे की कुंडी तोड़ी और महिला को फंदे से नीचे उतारकर जान बचाई। गांव के लोगों ने पहले उसका जिला अस्पताल बागेश्वर में उपचार कराया। हालत खराब होने पर तीन दिन पहले उसे परिजनों ने एसटीएच में भर्ती कराया। मंगलवार की रात महिला ने दम तोड़ दिया। मेडिकल चौकी पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। परिजनों का कहना था कि राजेंद्र खेती का काम करते थे। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस को घटना के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed