फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Weather changed, relief from heat wave

मौसम बदला, लू से मिली राहत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Weather changed, relief from heat wave
हल्द्वानी। प्री-मानसून के बाद मौसम लगातार करवट ले रहा है। मौसम के बदलने से लू से राहत मिली है। विगत कुछ दिनों से तापमान कम हो रहा है। हालांकि बरसात अब भी दूर है लेकिन आसमान में बादल और ठंडी हवाएं चलने से भीषण गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन

रविवार को हल्द्वानी का मौसम अन्य दिनों के मुुकाबले सामान्य रहा है। सुबह से शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। इससे गर्मी का असर कम हुआ। पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक आरके सिंह ने बताया कि प्री-मानसून की दस्तक से मौसम में बदलाव हुआ है। विगत कुछ दिनों से तापमान में कमी आई है। आसमान में बादल रहने से गर्मी कम पड़ रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में हुई हल्की बरसात के असर से ठंडी हवाएं चल रही हैं। लू चलना बंद हो गया है।
विज्ञापन

इधर रविवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 31.5 और न्यूनतम 23.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 21.2 और न्यूनतम 14.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed