फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Water crisis in Haldikhal, Kabdalpur, Anandpur, Gas Godown Road area

हल्दीखाल, कबडालपुर, आनंदपुर, गैस गोदाम रोड इलाके में पेयजल समस्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Water crisis in Haldikhal, Kabdalpur, Anandpur, Gas Godown Road area
हल्द्वानी। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में चार जगहों पर नलकूप अब भी खराब चल रहे हैं। हाई वोल्टेज और तकनीकी खराबी के कारण प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को पेयजल समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। जल संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि हफ्ते भर में सभी खराब नलकूपों को ठीक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को भी प्रभावित जगहों पर नौ टैंकरों से पानी बांटा गया। जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता पंकज उपाध्याय ने बताया कि वर्तमान में हल्दीखाल, कबडालपुर, आनंदपुर, गैस गोदाम रोड इलाके के नलकूप खराब हैं, जिन्हें जल्द ठीक कराया जा रहा है। डहरिया, तल्ली बमौरी में खराब नलकूपों को ठीक कर लिया है। शनिवार को दमुवाढूंगा, गैस गोदाम रोड, कबडालपुर और आनंदपुर इलाके में नौ टैंकरों से 63 चक्कर लगाकर पानी बांटा गया।
विज्ञापन

25 हजार से अधिक राशि के बिलों में संशोधन का मौका
हल्द्वानी। जल संस्थान ने ऐसे उपभोक्ता जिनका बिल 25 हजार रुपये से ज्यादा आया हुआ है, वह अपने बिलों को ठीक करा सकते हैं। अधिशासी अभियंता विशाल कुमार ने बताया कि 25 हजार से अधिक राशि के बिल जिन उपभोक्ता के आए हैं, वह कार्यदिवस में कार्यालय आकर अपने बिलों में संशोधन करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed