{"_id":"6872c70f9616a9c24105767a","slug":"villagers-are-troubled-by-power-cuts-in-quarali-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-108707-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: क्वाराली में बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: क्वाराली में बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान
Sun, 13 Jul 2025 02:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 13 Jul 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ग्राम पंचायत सलड़ी के क्वाराली में बिजली कटौती से स्थानीय लोग और व्यापारी परेशान हैं। ऊर्जा निगम के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बाद भी समस्या हल नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। क्वाराली के व्यापारी राजेंद्र सिंह बोहरा ने बताया कि क्षेत्र में आए दिन बिजली की कटौती हो रही है। उन्होंने कभी बिजली के आने और कभी जाने से उपकरण भी खराब हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिजली के बिल जमा करने के बाद भी बिजली की कटौती दूर नहीं हो रही है। बोहरा ने कहा कि शाम के समय बिजली जाने से लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। बोहरा ने विभागीय अधिकारियों से बिजली व्यवस्था ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन