{"_id":"5a6a42514f1c1b4e588b4d5e","slug":"vidhayak-said-enough-land-for-isbt","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक पहुंचे तीनपानी, बोले- आईएसबीटी के लिए है पर्याप्त जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक पहुंचे तीनपानी, बोले- आईएसबीटी के लिए है पर्याप्त जमीन
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Fri, 26 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
विधायक नवीन दुम्का ने किया आइएसबीटी के चयनित भूमि का निरिक्षण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएसबीटी को लेकर भूख हड़ताल का एलान कर चुकी नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश को सरकार झटका दे सकती है। लालकुआं विधायक ने बृहस्पतिवार को आईएसबीटी के लिए तीनपानी में जमीन का निरीक्षण किया। दो दिन बाद परिवहन सचिव के निरीक्षण के बाद आईएसबीटी के लिए जमीन का फैसला किया जा सकता है।
आईएसबीटी को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने आईएसबीटी पर रोक लगाने के विरोध में 30 जनवरी को भूख हड़ताल का एलान कर रखा है। बृहस्पतिवार को विधायक लालकुआं नवीन दुम्का ने तीनपानी बाइपास और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के दक्षिण दिशा में आईएसबीटी के लिए जमीन का निरीक्षण किया।
दुम्का ने कहा कि आईएसबीटी के लिए आठ हेक्टेयर जमीन की जरूरत है। जबकि उक्त दिशा में पर्याप्त जमीन है। सूत्रों की मानें तो लगभग 20 एकड़ जमीन है। दुम्का ने परिवहन निगम और वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीघ्र चिह्नीकरण कर मानचित्र के साथ प्रस्ताव दें।
विज्ञापन
बताया कि फायर स्टेशन के पास आईएसबीटी के लिए जमीन पर्याप्त नहीं है। लेकिन नहर कवर करके सड़क चौड़ीकरण हो जाएगा। जबकि रामपुर रोड से भी आईएसबीटी जुड़ जाएगा और दक्षिण दिशा की ओर सड़क चौड़ी है। निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, संभागीय परिवहन अधिकारी राजीव मेहरा, एआरटीओ (प्रशासन) संदीप वर्मा, वन क्षेत्राधिकारी सावित्री गिरी, जिला पंचायत सदस्य प्रकाश गजरौला आदि थे।
एक सप्ताह में आईएसबीटी को लेकर स्थिति होगी साफ
कैबिनेट बैठक में आईएसबीटी हल्द्वानी की जगह बदलने का फैसला किया गया है। नया आईएसबीटी कहां बनेगा, इसे लेकर स्थिति साफ नहीं है। परिवहन मंत्री यशपाल आर्य के अनुसार, हल्द्वानी में दो जगहों को देखा गया है। परिवहन सचिव को निर्देशित किया गया है कि वह मौके पर जाकर जगहों को देख कर रिपोर्ट दें। इसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।