फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vicky arrested on charges of rape

गैंगरेप के आरोप में विक्की गिरफ्तार 

Thu, 26 May 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्हयूरो, ल्द्वानी।
अमर उजाला ब्हयूरो, ल्द्वानी। Updated Thu, 26 May 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
बनभूलपुरा पुलिस ने गौजाजाली से बुधवार को गैंगरेप के आरोपी विक्की जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में दो अन्य युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पता चला है कि इस घटना में एक अन्य युवक शामिल था। बलात्कार करने के लिए आरोपियों ने किशोरी के प्रेमी दीपक को मारपीट कर भगा दिया था। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि पीड़िता किशोरी और अल्मोड़ा के मूल निवासी दीपक कुमार के बीच एक माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दीपक ने मैसेज भेजकर छात्रा को बुलाया। दोनों शुक्रवार को घूमते हुए आंवला गेट जंगल में चले गए। इस बीच मोरारजी नगर का विक्की जायसवाल, अपने मित्रों अजय, गोलू और मैसू के साथ जंगल में गया। जंगल में लकड़ी बीनने वाली महिलाओं से पूछताछ कर चारों युवक दीपक और उसकी प्रेमिका के पास पहुंच गए। विक्की ने दीपक को पीटकर भगा दिया।
विज्ञापन


इस बीच विक्की ने छात्रा के साथ बलात्कार किया। जबकि अजय और गोलू उसे मना कर रहे थे। विक्की के बाद मैसू छात्रा को लेकर जंगल में अन्यत्र गया। मैसू ने भी बलात्कार किया। इस मामले में पुलिस ने गौजाजाली से विक्की को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया है। इसी प्रकार मैसू को पुलिस गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। इस मामले में पहले ही दीपक को पुलिस अपहरण और छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने मुकदमे की धारा 376 से बढ़ाकर डी कर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed