फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fire breaks out at the Forest Department's divisional office in Nainital

नैनीताल: वन विभाग के डिवीजन कार्यालय में लगी आग, कई फाइलें जलीं; डीएफओ बोले- समय रहते बड़ा हादसा टला

Thu, 08 Oct 2026 10:49 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Thu, 08 Oct 2026 10:49 AM IST
सार

नैनीताल के जू स्थित वन विभाग डिवीजन कार्यालय में बृहस्पतिवार सुबह अचानक आग लग गई। सफाई कर्मचारी ने धुआं उठता देख सूचना दी, जिसके बाद अग्निशमन टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। तब तक कार्यालय की कई फाइलें व दस्तावेज जलकर राख हो चुके थे। 

विज्ञापन
Fire breaks out at the Forest Department's divisional office in Nainital
नैनीताल में वन विभाग के डिवीजन कार्यालय में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल शहर के जू स्थित वन विभाग के डिवीजन ऑफिस में बृहस्पतिवार सुबह अचानक आग लग गई, जिससे कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग से विभाग की कई फाइलें और दस्तावेज जलकर राख हो गए। समय रहते अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे जू स्थित वन विभाग के डिवीजन कार्यालय के आसपास एक सफाई कर्मचारी सफाई कर रहा था। इसी दौरान उसकी नजर कार्यालय के एक हिस्से से उठ रहे धुएं पर पड़ी। पास जाकर देखने पर वहां आग लगी हुई थी। कर्मचारी ने तत्काल इसकी सूचना विभागीय कर्मचारियों को दी, जिसके बाद अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया गया।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग को कुछ ही देर में नियंत्रित कर लिया। लेकिन तब तक कार्यालय में रखी कई फाइलें व दस्तावेज जलकर राख हो चुके थे। गनीमत रही कि आग भवन के अन्य हिस्से में नहीं फैली।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आग से कार्यालय में कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन विभागीय स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने मौका मुआयना कर स्थिति का जायजा लिया।

डीएफओ ने बताया कि कार्यालय में लगी आग की समय रहते जानकारी मिलने से बड़ा हादसा टल गया। यदि आग पर तत्काल काबू नहीं पाया जाता तो यह आसपास के हिस्सों तक फैल सकती थी, जिससे कार्यालय के साथ ही चिड़ियाघर की अन्य व्यवस्थाएं भी प्रभावित होने की आशंका थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed