फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Astronomical events will be visible in the sky in October

खगोल: सितारों की बरात में होगी उल्काओं की बरसात, दो उल्कावृष्टियों और ग्रहों की निकटता से बनेगा अद्भुत नजारा

Thu, 08 Oct 2026 11:53 AM IST
Heera गिरीश रंजन तिवारी
गिरीश रंजन तिवारी Published by: Heera Updated Thu, 08 Oct 2026 11:53 AM IST
सार

अक्तूबर का महीना अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए खास रहेगा। इस महीने आसमान में ग्रहों की निकटता और दो प्रमुख उल्कावृष्टियां दिखेंगी। बरसात खत्म होने के बाद साफ मौसम में यह नजारा और भी आकर्षक होगा। 

विज्ञापन
Astronomical events will be visible in the sky in October
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

अक्तूबर का महीना अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए खगोलीय घटनाओं से भरपूर रहेगा। इस दौरान ग्रहों की निकटता और दो प्रमुख उल्कावृष्टियां आसमान को खास बनाएंगी। बरसात की समाप्ति के बाद साफ और खुले मौसम में इनका नजारा और अधिक आकर्षक होगा। माह की शुरुआत से ही सूर्य, पृथ्वी और शनि लगभग एक सीध में रहे जिसके परिणामस्वरूप शनि सूर्यास्त से सूर्योदय तक आकाश में बहुत चमकीला दिखाई दिया था और दूरबीन से शनि के छल्लों को भी देखा जा सका।

8-9 अक्तूबर को दिखेंगे ड्रेकोनिड उल्कापिंड
अक्तूबर की पहली प्रमुख उल्कावृष्टि ड्रेकोनिड आठ और नौ अक्तूबर को अपने चरम पर होगी। इस उल्कावृष्टि को शाम के शुरुआती घंटों में भी देखा जा सकेगा। इस वर्ष अमावस्या के आसपास होने के कारण आसमान अपेक्षाकृत अंधेरा रहेगा, जिससे उल्काएं अधिक संख्या में और ज्यादा चमकदार दिखाई देने की संभावना रहेगी।

विज्ञापन

21-22 अक्तूबर को ओरिओनिड उल्कापात
इस महीने की दूसरी और अधिक चर्चित उल्कावृष्टि ओरिओनिड होगी, जिसका चरम 21-22 अक्तूबर की रात के आसपास रहेगा। ये उल्काएं प्रसिद्ध हेलीज कॉमेट द्वारा अंतरिक्ष में छोड़े गए धूल-कणों के पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने से उत्पन्न होती हैं। ये आधी रात के बाद से सुबह तक का देखी जा सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंधेरे आसमान में दिखेगी एंड्रोमेडा गैलेक्सी
आर्य भट्ट प्रेक्षण विज्ञान अनुसंधान संस्थान के मोहित जोशी ने बताया कि अक्तूबर में इन घटनाओं के अलावा एंड्रोमेडा गैलेक्सी को देखने का भी अच्छा अवसर रहेगा। इसे दूरबीन या की सहायता से देखा जा सकता है। एंड्रोमेडा पृथ्वी से लगभग 25 लाख प्रकाश वर्ष दूर है। यानी आज दिखाई देने वाला उसका प्रकाश लगभग 25 लाख वर्ष पहले वहां से चला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed