{"_id":"65f3d586e20d24e4560980f1","slug":"uttarakhand-news-student-found-hanging-in-nainital-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड ने नया बॉयफ्रेंड बनाया: तो लड़के ने दोस्त को वीडियो कॉल कर हाथ की नस काटी; सुसाइड नोट ने खोला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्लफ्रेंड ने नया बॉयफ्रेंड बनाया: तो लड़के ने दोस्त को वीडियो कॉल कर हाथ की नस काटी; सुसाइड नोट ने खोला राज
Fri, 15 Mar 2024 10:28 AM IST
हीरा मेहरा
हरीश पांडे, संवाद
हरीश पांडे, संवाद
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 15 Mar 2024 10:28 AM IST
सार
भीमताल में एक पीजी में रह रहे छात्र का शव शुक्रवार की सुबह 4 बजे संदिग्ध हालात में बाथरूम के अंदर फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला। घटना का सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
छात्र ने सुसाइड किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीमताल के मेहरागांव में स्थित एक पीजी में रह रहे छात्र का शव शुक्रवार की सुबह 4 बजे संदिग्ध हालात में बाथरूम के अंदर फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला। छात्र की मौत की सूचना मृतक के दोस्तों ने 112 के माध्यम से पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेने के साथ छात्र को अचेत अवस्था में भीमताल सीएचसी पहुंचाया। जहां छात्र को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष जगदीप नेगी ने बताया कि मेहरागांव में नीला सिंह के पीजी में मानस जोशी (23) पुत्र प्रकाश जोशी निवासी चांदमारी लोहाघाट रहता था। मानस सातताल रोड स्थित एक प्रतिष्ठित निजी कॉलेज में बीएससी अंतिम वर्ष का पेपर देने आया था। मानस अपने दोस्त हिमांशु जोशी को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर अपने बाये हाथ की नस काट रहा था। जिस पर हिमांशु थोड़ी देर में मानस के कमरे में पहुंचा तो कमरा अंदर से बंद नहीं था। लेकिन मानस बाथरूम के एकजोस फैन से लटककर नीचे पड़ा हुआ था। दोस्तों ने 108 को फोन किया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। जिस पर उन्होंने 112 के माध्यम से पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Nainital: गर्जिया मंदिर के टीले को बचाने के लिए पौने छह करोड़ मंजूर, कैंची धाम में लगेंगे दो नए ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें मृतक ने अपनी गर्लफ्रेंड की ओर से एक नया बॉयफ्रेंड बनाने को लेकर नाराजगी जताई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि लड़की के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।