फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital Temples: Rs. 6.5 crore approved to save the mound of Garjiya temple

Nainital: गर्जिया मंदिर के टीले को बचाने के लिए पौने छह करोड़ मंजूर, कैंची धाम में लगेंगे दो नए ट्रांसफार्मर

Fri, 15 Mar 2024 10:01 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 15 Mar 2024 10:01 AM IST
सार

रामनगर में गर्जिया मंदिर के टीले को बचाने के लिए शासन ने 579.11 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है। गर्जिया मंदिर के मुख्य टीले को आपदा प्रबंधन के तहत कोसी नदी की बाढ़ से बचाव के लिए सुरक्षात्मक कार्य योजना के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

विज्ञापन
Nainital Temples: Rs. 6.5 crore approved to save the mound of Garjiya temple
गर्जिया मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगर में गर्जिया मंदिर के टीले के सुरक्षात्मक कार्य के लिए शासन ने 579.11 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर स्थित गर्जिया देवी मंदिर के मुख्य टीले को आपदा प्रबंधन के तहत कोसी नदी की बाढ़ से बचाव के लिए सुरक्षात्मक कार्य योजना के लिए 579.11 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद अब गर्जिया मंदिर के टीले का कार्य जल्द शुरू होगा। वहीं सिंचाई विभाग ने भी मंदिर के निर्माण के लिए निविदा निकाली है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: अवैध उपखनिज से लदे वाहन को ले जाने पर माफिया ने वन टीम का रास्ता रोका, विवाद; अज्ञात पर केस दर्ज

विज्ञापन

कैंची धाम को जगमगाने के लिए लगेंगे दो नए ट्रांसफार्मर
कैंची धाम में आने वाले भक्तों और पर्यटकों की सुविधा के लिए बिजली आपूर्ति दुरुस्त की जाएगी। ऊर्जा निगम 47.76 लाख से 400 केवी और 250 केवी के दो ट्रांसफर लगाने के साथ 11केवी की दो किलोमीटर लाइन बिछाने का कार्य जल्दी शुरू करेगा। विभाग ने कार्य के लिए टेंडर जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ऊर्जा निगम ने पर्यटक स्थलों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए दो नए ट्रांसफार्मर लगाने का फैसला किया है। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता नवीन मिश्रा का कहना है कि कैंची धाम में ऊर्जा निगम की ओर से अधिक पावर क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों को लगाया जाना है। इसके लिए टेेंडर जारी होने की तैयारी शुरू हो गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed