फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uncontrolled car fell into a ditch near Dob-Lveshal

डोब-ल्वेशाल के पास अनियंत्रित कार खाई में गिरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car fell into a ditch near Dob-Lveshal
हल्‍द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में भीमताल के डोब ल्वेशाल में हुए सड़क हादसे के घायलों को एंबु?
भीमताल (नैनीताल)। सातताल से आ रही फॉर्च्यूनर कार डोब-ल्वेशाल के पास सोमवार शाम पौने आठ बजे अनियंत्रित होकर 150 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। उनका एसटीएच में इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

सीओ आरएस नबियाल और थानाध्यक्ष भगवान महर ने बताया कि सोमवार शाम डोब ल्वेशाल के पास कार एचआर31एन-4548 खाई में जा गिरी। ग्रामीणों की मदद से खाई में उतरकर डेढ़ घंटे की मशक्कत कर हरियाणा निवासी अनमोल, आदित्य और सुखदेव को सड़क पर लाया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से एसटीएच के लिए रेफर कर दिया। एसटीएच में उपचार के दौरान अनमोल की मौत हो गई। घायल सुखदेव बेसुध हो गया है। आदित्य कुछ कुछ बोल रहा है। डाक्टरों की टीम दोनों घायलों के आपरेशन में देर रात जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाई में उतरकर इन्होंने की मदद
खाई में कार गिरने की सूचना पर एसआई जोगा सिंह, ग्रामीण सुमित कुमार, मनोज कुमार, मनीष आर्य, राजू, गोपाल, सन्नी, दीपक कुमार मौके पर पहुंचे। वह खाई में उतरे और फिर 150 मीटर खड़ी चढ़ाई में घनी झाड़ियों और अंधेरे के बीच कंधे पर तीनों को सड़क तक लाए। कांस्टेबल धर्मेंद्र मेहता, बृजेश कुंवर, करिश्मा मेहता, श्वेता मेहता, जगदीश धामी, बहादुर सिंह ने घायलों को कार से निकालने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed