{"_id":"5e542bfb8ebc3ef3ac75da6a","slug":"ultrasound-of-pregnant-women-stalled-in-sth-haldwani-news-hld374974124","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएच में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएच में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड ठप
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में रेडियोलाजी विभाग के विभागाध्यक्ष के अवकाश पर होने के कारण गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड बंद हो गए हैं। घंटों लाइन में बैठने के बाद भी महिलाओं को सोमवार को बैरंग लौटना पड़ा।
डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट और एसीएमओ से एसटीएच में रेडियोलाजी विभाग में प्रोफेसर/विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज महेश के बारे में रिपोर्ट मांगी थी। शनिवार को डॉ. महेश ने एक माह के नोटिस के साथ ही प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा को इस्तीफा दे दिया था। 19 फरवरी को ही रेडियोलाजी विभाग के एक मात्र असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रगति वर्मा ने भी इस्तीफा दे दिया था।
सुशीला तिवारी अस्पताल में एक दिन में 15 से 20 गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड होते हैं। डॉ. महेश सोमवार को अवकाश पर रहे। उनके अवकाश पर होने के कारण 15 गर्भवती महिलाओं को घंटों इंतजार के बाद बैरंग लौटना पड़ा। प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा का कहना है कि असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. वर्मा से इस्तीफा वापस लेने को कहा गया है।
विज्ञापन
साथ ही पीसीपीएनडीटी के तहत गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड करने के लिए नाम पंजीकृत कराने की प्रक्रिया पूरी करने को भी कहा है। कहा कि डॉ. महेश से बात कर प्रयास करेंगे कि मंगलवार से गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड हो सकें।