फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Promotion counseling for the LT cadre to begin on September 26.

Nainital News: एलटी संवर्ग में पदोन्नति काउंसिलिंग 26 सितंबर से

Wed, 23 Sep 2026 02:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 23 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Promotion counseling for the LT cadre to begin on September 26.
नैनीताल। कुमाऊं मंडल में राजकीय प्रारंभिक शिक्षा के शिक्षकों के लिए सहायक अध्यापक एलटी संवर्ग में पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 30 फीसदी रिक्त पदों पर भर्ती के पहले चरण की काउंसिलिंग 26 सितंबर को सुबह 11 बजे से एचएन इंटर कॉलेज, हल्द्वानी में आयोजित की जाएगी। इस चरण में व्यायाम, गृह विज्ञान, कला और संगीत विषयों के शिक्षकों को बुलाया गया है। मंडलीय अपर निदेशक गजेंद्र सिंह सौन ने बताया कि विस्तृत दिशा-निर्देश विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। काउंसिलिंग में विज्ञापित पदों से अधिक अभ्यर्थी बुलाए गए हैं इसलिए केवल प्रतिभाग करने से पदोन्नति का दावा मान्य नहीं होगा। चयन केवल उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर ही किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed