{"_id":"6ab2ea72d43b41ac570c3056","slug":"schools-in-nainital-bhowali-and-bhimtal-are-closed-todayschools-in-nainital-bhowali-and-bhimtal-are-closed-today-nainital-news-c-238-1-shld1020-130748-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: आज नैनीताल, भवाली और भीमताल में स्कूल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: आज नैनीताल, भवाली और भीमताल में स्कूल बंद
Wed, 23 Sep 2026 02:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। श्री नंदा देवी महोत्सव में डोला विसर्जन कार्यक्रम को देखते हुए 23 सितंबर को नैनीताल, भवाली और भीमताल नगर क्षेत्रों में सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ललित मोहन रायल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। महोत्सव का विधिवत समापन बुधवार को भव्य शोभायात्रा और मां नंदा-सुनंदा के डोला विसर्जन के साथ होगा। इसके अलावा भवाली और भीमताल नगर क्षेत्रों में भी डोला विसर्जन कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई है। डीएम के आदेश के अनुसार 23 सितंबर को विद्यालयों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र एवं विश्वविद्यालय भी बंद रहेंगे। डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। संवाद
--
नंदा महोत्सव में नैनीताल पुलिस ने की 86 लोगों की मदद
नैनीताल। नंदा देवी महोत्सव में नैनीताल पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं की सहायता में भी जुटी हुई है। खोया-पाया केंद्र और कंट्रोल रूम के प्रयासों से मेले में अब तक 86 लोगों को उनके परिजनों से मिलाने के साथ खोया सामान दिलाया गया है। पुलिस के अनुसार, खोया-पाया केंद्र ने 10 बुजुर्गों और 47 बच्चों को उनके परिवार से मिलाया गया। 29 लोगों के खोए पर्स, मोबाइल, चाबी, बैग, नकदी और अन्य सामान बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे गए। मंगलवार को ज्योलीकोट निवासी दीपाली बोरा का पर्स मेले में गुम हो गया था। पर्स में करीब दो हजार रुपये, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड समेत महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने आसपास तलाश शुरू की और करीब आधे घंटे में पर्स बरामद कर महिला को सौंप दिया। संवाद
-- -- -- --