फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Udyog Vyapar Pratinidhi Mandal came out to protest against High Court shifting in haldwani

Uttarakhand: हाईकोर्ट बेंच शिफ्टिंग के विरोध में व्यापारी, HC को रानीबाग में शिफ्ट करने की मांग; वजह भी बताई

Sat, 11 May 2024 09:08 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 11 May 2024 09:08 PM IST
सार

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने उत्तराखंड हाईकोर्ट को रानीबाग स्थित एचएमटी के परिसर में शिफ्ट किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
Udyog Vyapar Pratinidhi Mandal came out to protest against High Court shifting in haldwani
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने उत्तराखंड हाईकोर्ट को रानीबाग स्थित एचएमटी के परिसर में शिफ्ट किए जाने की मांग की है। संगठन के महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल और प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता ने कहा कि हाईकोर्ट के लिए एचएमटी का खाली पड़ा संपूर्ण परिसर पर्याप्त है, जिसमें उच्च न्यायालय से जुड़ी सभी आवश्यकताओं की पूर्ति हो सकती है। जिससे सरकार की खाली पड़ी जमीन का भी जनहित में सदुपयोग किया जा सकता है।

विज्ञापन


सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि एचएमटी परिसर हल्द्वानी महानगर से लगता हुआ है, हल्द्वानी के बिल्कुल पास होने से सभी मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति हो सकती है और पर्यटन के बढ़ावे की दृष्टि से यह स्थान किसी भी प्रकार से अवरोधक नहीं बनेगा। दोनों व्यापारी नेता राजीव अग्रवाल और विरेंद्र गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा है कि सभी जनप्रतिनिधियों को राज्य के संतुलन की दृष्टि से ईमानदारी पूर्वक हाईकोर्ट की स्थापना के लिए एचएमटी परिसर में खोले जाने की वकालत की जानी चाहिए, जिससे राज्य सरकार भी जनहित के पक्ष में निर्णय लेने को बाध्य हो।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: हाईकोर्ट की बेंच को ऋषिकेश शिफ्ट करने को लेकर बवाल, लगातार हो रही हैं बैठक; सुर्खियों में मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड हाईकोर्ट के लिए एचएमटी परिसर सबसे उपयुक्त स्थान है, सभी जनप्रतिनिधि ईमानदारी से एकजुट होकर समर्थन करे। - प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed