Uttarakhand: हाईकोर्ट की बेंच को ऋषिकेश शिफ्ट करने को लेकर बवाल, लगातार हो रही हैं बैठक; सुर्खियों में मामला
हल्द्वानी बार एसोसिएशन की शुक्रवार को हुई बैठक में हाईकोर्ट की बेंच को नैनीताल से ऋषिकेश शिफ्ट किए जाने का पुरजोर विरोध किया गया।
विस्तार
हल्द्वानी बार एसोसिएशन की शुक्रवार को हुई बैठक में हाईकोर्ट की बेंच को नैनीताल से ऋषिकेश शिफ्ट किए जाने का पुरजोर विरोध किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यदि हाईकोर्ट को कहीं अन्यत्र शिफ्ट करना जरूरी है तो उसे नैनीताल जिले में ही कहीं उपयुक्त स्थान पर शिफ्ट किया जाए।
बार अध्यक्ष किशोर कुमार पंत की अध्यक्षता में हुई बैठक में हाईकोर्ट की बेंच को अन्यत्र शिफ्ट करने के मुद्दे पर चर्चा की गई। इसमें अधिवक्ताओं ने एक स्वर में बेंच को ऋषिकेश शिफ्ट करने का विरोध किया। तय किया गया कि यदि हाईकोर्ट को नैनीताल जिले से कहीं भी अन्यत्र शिफ्ट किया गया तो कुमाऊं मंडल की सभी बार एसोसिएशन, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के साथ साथ आम जनता को लेकर आंदोलन किया जाएगा। बैठक में सचिव मोहन सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष महिला भगवती पडलिया, योगेश चंद्र लोहनी, संयुक्त सचिव प्रेस योगेंद्र कुमार पाठक, आदित्य कुमार समेत पूर्व अध्यक्ष जगत सिंह, सुरेश तिवारी, राम सिंह बसैड़ा, जेएन मर्तोलिया, गोविंद बिष्ट, बसंत जोशी, मनीष पांडे, विनोद जोशी, सोनू मेहता, नितिन पाठक, राजन महेरा, विनीत परिहार, पंकज कुलौरा आदि मौजूद रहे।
ये पढ़ें- Uttarakhand: हाईकोर्ट के लिए हर मानक पूरा करता है ऊधमसिंह नगर, जानिए क्यों और कैसे?
हाईकोर्ट का बेंच शिफ्ट हुआ तो करूंगा आंदोलन:पाल
पूर्व विधायक नारायण पाल ने हाईकोर्ट की एक बेंच को नैनीताल से अन्यत्र स्थानांतरित करने का विरोध किया है। उनका कहना है कि यदि ऐसा हुआ तो वह आंदोलन करेंगे। जरूरत पड़ी तो भूख हड़ताल और आमरण अनशन से भी पीछे नहीं हटेंगे। यहां जारी एक बयान में पाल ने कहा कि राज्य स्थापना के समय यह तय किया गया था कि राजधानी गढ़वाल में और हाईकोर्ट कुमाऊं में बनाया जायेगाl