फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Traffic Plan in Nainital

यातायात व्यवस्था में सुधार को शहर को दो जोन और छह सैक्टरों में बांटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Traffic Plan in Nainital
नैनीताल में शनिवार को डीएसए कार पार्किंग भी फुल रही। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। क्रिसमस और नववर्ष के मौके पर सैलानियों की भीड़ को देखते हुए डीआईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए शहर के भीतर ही कई अस्थायी पार्किंगों की व्यवस्था करा दी है। यही नहीं यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए शहर को दो जोन और छह सेक्टरों में बांट गया है। डीआईजी का दावा है कि क्रिसमस के मौके पर नैनीताल में पांच हजार वाहनों के प्रवेश के बाद भी यातायात व्यवस्था सुचारु रही।
विज्ञापन

शनिवार को डीआईजी डॉ. भरणे की ओर से जारी प्रेस नोट में दावा किया गया कि नैनीताल में पहली बार पांच हजार वाहनों के प्रवेश के बाद भी शहर की यातायात व्यवस्था नहीं डगमगाई। शहर के भीतर ही चर्च और स्कूलों में कई अस्थायी पार्किंग बनाने के कारण दिक्कत नहीं हुई। कहा कि पूर्व के वर्षों में क्रिसमस के मौके पर 50 से भी कम पुलिस कर्मियों को यातायात व्यवस्था संचालन का जिम्मा सौंपा जाता था। जबकि इस बार सौ से अधिक पुलिस कर्मियों को अलग-अलग जोन और सेक्टरों में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके अलावा नैनीताल पुलिस ने पहली बार पर्यटन सीजन में फीड बैक सिस्टम भी लागू किया है। जिसमें पर्यटकों के लिए पुलिस केंद्रों पर फीड बैक रजिस्टर, जगह-जगह सुझाव और शिकायत पेटियां लगाई गई हैं। जिसमें पर्यटक अपने सुझाव अथवा शिकायत लिखकर डाल सकते हैं, साथ ही ड्यूटी में तैनात सभी कर्मचारियों को टूरिस्ट पॉकेट डायरी भी वितरित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed