फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Trader shot at Ramnagar Tanda crossroads

रामनगर टांडा चौराहे पर व्यापारी को गोली मारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Trader shot at Ramnagar Tanda crossroads
रामनगर के पीरूमदारा में निजी अस्पताल में भर्ती घायल व्यापारी जसविंदर सिंह। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। टांडा मल्लू चौराहे पर मंगलवार रात दुकान बंद कर घर जा रहे एक व्यापारी को बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गोली लगने से व्यापारी घायल हो गया। उसका पीरूमदारा के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच पड़ताल कर रही है। व्यापारी के बेटे ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

नारायणपुर मूलिया निवासी 60 वर्षीय जसविंदर सिंह पुत्र ज्ञान सिंह की टांडा मल्लू चौराहे पर कृषि बीज भंडार के नाम से दुकान है। मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह दुकान बंद कर घर जाते समय कुछ ही दूर पहुंचे थे कि बाइक सवार दो हमलावरों ने उन पर फायर झोंक दिया। गोली के छर्रे उनके चेहरे पर लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल को पीरूमदारा स्थित बाबा नीब करोरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने जानकारी ली। पुलिस के अनुसार हमलावरों की तलाश की जा रही है। व्यापारी के बेटे राजदीप ने बताया कि उनके पिता की किसी भी कोई रंजिश नहीं है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि लूट के इरादे से ही गोली मारी गई है। शोर मचने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस जांच कर रही है। व्यापारी को 12 बोर से तमंचे से गोली मारी गई है। सीसीटीवी फुटेज पुलिस खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन

कोट
व्यापारी को गोली मारने के मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस जमीनी और पारिवारिक विवाद को भी खंगाल रही है। व्यापारी का उपचार चल रहा है। अभी वह बोल नहीं पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बलजीत सिंह भाकुनी, सीओ रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed