फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The image of the atmosphere of the Lok Sabha elections will be seen in the Bageshwar by-election: Yadav

लोकसभा चुनाव के माहौल की छवि बागेश्वर उपचुनाव में देखने को मिलेगी : यादव

Sun, 27 Aug 2023 01:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 27 Aug 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
The image of the atmosphere of the Lok Sabha elections will be seen in the Bageshwar by-election: Yadav
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का स्वागत करते कांग्रेसी
हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने बागेश्वर उपचुनाव में पार्टी की जीत का दावा किया। उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई और महिलाओं पर अत्याचार समेत विभिन्न मुद्दों पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन


नैनीताल रोड स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि संगठन बागेश्वर उपचुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। राज्य सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। स्वतंत्र विचार रखने वाले लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है। भाजपा को प्रदेश में करीब डेढ़ साल हो गया है, कांग्रेस विधायक सड़क से सदन तक लोगों की आवाज बने हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में नया माहौल और उसकी छवि इस उपचुनाव में देखने को मिलेगाी। कहा कि बेरोजगारों की आवाज उठा रहे बॉबी पंवार को हिरासत में लेना और बाद में छोड़ना दर्शाता है कि कोई भी अगर प्रदेश सरकार के खिलाफ आवाज उठाएगा तो उसे रोका जाएगा। कहा कि जल्द ही एक बड़ी यात्रा उत्तराखंड से होते हुए जाएगी, इसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और वरिष्ठ नेता शामिल रहेंगे। उम्मीद है कि सितंबर 15 के बाद यात्रा का रूट और समय तय होगा।
विज्ञापन


कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए दावेदारी करना सबका हक है और प्रत्याशी चयन की एक प्रक्रिया है। भाजपा के पास जब मुद्दे नहीं होते हैं तो वह धार्मिक उन्माद और ध्रुवीकरण करने की कोशिश करती है। जनता इन्हें जान चुकी है, इसलिए हमें उम्मीद है इसका परिणाम बागेश्वर में सामने आएगा। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने बताया कि रुझान भाजपा के खिलाफ हैं। बॉबी पंवार को बेवजह गिरफ्तार करके लोगों में डर और भय पैदा करने की मंशा है। युवा अग्निवीर जैसी योजनाओं से हताश हो चुका है। इस दौरान उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधायक संजीव आर्य, प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed