फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The hospital should not clutter the system

अव्यवस्था नहीं अस्पताल में व्यवस्था चाहिए

Fri, 03 Mar 2017 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Fri, 03 Mar 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
The hospital should not clutter the system
कैंसर के मरीजों का आधुनिक मशीनों से होगा इलाज - फोटो : demo pic

मरीज की सर्जरी कैंसिल करने और अव्यवस्थाओं से त्रस्त न्यूरो सर्जन ने इस्तीफा को लेकर दिया नोटिस वापस नहीं लिया है। हालांकि चिकित्सा-शिक्षा सचिव ने चिकित्सा-शिक्षा निदेशक को अस्पताल में व्यवस्था सुचारु रखने और मामले को हल करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


जेआर के न्यूरो और हार्ट संबंधी सर्जरी कैंसिल करने के साथ मरीज को रेफर करने के मामले ने तूल पकड़ लिया था। अव्यवस्थाओं से त्रस्त असिस्टेंट प्रोफेसर/न्यूरो सर्जन डॉ. मिथिलेश पांडे ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन


इस मामले को चिकित्सा-शिक्षा सचिव/मंडलायुक्त डी सैंथिल पांडियन ने गंभीरता से लेते हुए चिकित्सा-शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष स्याना को तलब कर लिया था। पांडियन के सख्त रुख के चलते राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बुधवार की देर रात ही डॉ. पांडे से संपर्क साधकर मनाने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भी चिकित्सा-शिक्षा निदेशक और प्राचार्य डॉ. पांडे को मनाने की कोशिश करते रहे। पांडियन ने डॉ. स्याना को सख्त लहजे में निर्देश दिए हैं कि अस्पताल मेें अव्यवस्था नहीं व्यवस्था चाहिए साथ ही मामले का समाधान निकालने को भी कहा है।


डॉ. स्याना ने बताया कि डॉ. पांडे से बात कर समाधान निकाल लिया जाएगा। डॉ. पांडे ने बताया कि प्राचार्य डॉ. भैसोड़ा दो-तीन दिन के लिए बाहर हैं और उन्होंने लौटकर आने के बाद बात करने को कहा है। साथ ही काम में होने वाली अड़चनों को भी दूर करने का आश्वासन दिया है। डॉ. पांडे ने अभी तक इस्तीफे को लेकर दिया नोटिस वापस नहीं लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed