{"_id":"6ab2e185584f36934d0eef38","slug":"the-bugle-for-kumaon-university-student-union-elections-has-been-sounded-haldwani-news-c-337-1-ha11020-137134-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कुमाऊं विवि छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कुमाऊं विवि छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बजा
Wed, 23 Sep 2026 01:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी/नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने छात्रसंघ चुनाव 2026-27 की अधिसूचना और पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। कुलपति की स्वीकृति और तीन विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की संयुक्त बैठक के निर्णय के बाद अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजय पंत ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। विश्वविद्यालय के सभी परिसरों और संबद्ध राजकीय-अशासकीय महाविद्यालयों में मतदान 29 सितंबर 2026 मंगलवार को होगा।
चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम
23 सितंबर बुधवार सुबह 10 बजे अधिसूचना जारी होगी। 24 सितंबर (बृहस्पतिवार) को 11 से 3 बजे तक नामांकन प्रपत्रों की बिक्री होगी। 25 सितंबर (शुक्रवार) को 11 से 3 बजे तक नामांकन होंगे। 26 सितंबर (शनिवार) को सुबह 10 से 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच और दोपहर 1 से 3 बजे तक नाम वापसी होगी। 28 सितंबर (सोमवार) को 11 से 3 बजे तक आम सभा होगी। 29 सितंबर (मंगलवार) को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मतदान और दोपहर 3 बजे से मतगणना, परिणाम घोषणा व शपथ ग्रहण होगा।
28 सितंबर शाम 4 बजे के बाद प्रचार पूरी तरह बंद रहेगा। खर्च और प्रचार के नियम- लिंगदोह समिति के अनुसार प्रचार सामग्री हस्त निर्मित होगी। 10 हजार से कम छात्र संख्या वाले कॉलेज में खर्च सीमा 25 हजार और 10 हजार से अधिक वाले में 50 हजार तय की गई है। एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो.एनएस बनकोटी ने बताया कि विवि की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन
पदों का विवरण :-
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष छात्र, उपाध्यक्ष छात्रा आरक्षित, सचिव, संयुक्त सचिव छात्रा आरक्षित, कोषाध्यक्ष छात्रा आरक्षित, सांस्कृतिक सचिव, संकाय प्रतिनिधि प्रत्येक संकाय में और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि।