{"_id":"5fd67e9a8ebc3e3b884c96b3","slug":"the-body-of-a-forest-inspector-found-hanging-on-a-tree-under-suspicious-circumstances-lalkuan-news-hld407251793","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में पेड़ पर लटका मिला वन दरोगा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में पेड़ पर लटका मिला वन दरोगा का शव
विज्ञापन
वन दरोगा धपोला। (फाइल फोटो)
- फोटो : LALKUAN
हल्दूचौड़/लालकुआं (नैनीताल)। तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौला रेंज में तैनात वन दरोगा का शव संदिग्ध हालात में गुज्जर खत्ते के जंगल में पेड़ से लटका मिला।
पुलिस के अनुसार गौला रेंज में वन दरोगा किशोर धपोला (45) पुत्र हयात सिंह निवासी सुनालपुर मोटाहल्दू शनिवार को 11 बजे गौला रोखड़ में ड्यूटी पर गए थे। जब शाम को घर नहीं लौटे तो परिजनों ने रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आरपी जोशी को सूचना दी। इसके बाद वन दरोगा की खोजबीन शुरू हुई। बताया कि पूरी रात वन विभाग की सात टीमें लापता किशोर धपोला को तलाश करती रहीं। वन कर्मियों को आशंका थी कि कहीं हाथियों ने हमला न कर दिया हो।
इसके बाद रविवार सुबह गौला रेंज के गौला रोखड़ गुज्जर खत्ता के पास वन दरोगा किशोर धपोला का शव हल्दू के पेड़ में रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना पर वन कर्मियों के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद रविवार देर शाम चित्रशिला घाट रानीबाग में अंतिम संस्कार कर दिया गया।