फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The accused of theft escaped by fooling Bajpur police

Nainital News: बाजपुर पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गया चोरी का आरोपी

Tue, 28 Jan 2025 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 28 Jan 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
The accused of theft escaped by fooling Bajpur police
लालकुआं। लाइनपार स्थित गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास सब्जी का ठेला लगाकर कारोबार कर रहे बाजपुर के शातिर चोर की तलाश में आई पुलिस टीम को आरोपी ने खूब छकाया। पुलिस ने उसे पकड़ने के भरसक प्रयास किए लेकिन आरोपी पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गया। चर्चा है कि आरोपी ने फायर भी किया, लेकिन पुलिस ने फायरिंग की घटना से इन्कार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम को ऊधमसिंह नगर के बाजपुर थाने से लालकुआं पहुंचे पुलिस उप निरीक्षक देवेंद्र मनराल टीम के साथ घोड़ानाला स्थित एक मकान में पहुंचे। यहां दबिश के दौरान पता चला कि मन्नू नाम से रह रहा युवक लालकुआं रेलवे क्रॉसिंग के पास सब्जी का ठेला लगाता है। बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी सोमेंद्र सिंह के साथ घोड़ानाला में छापा मारने के दौरान आरोपी पकड़ में नहीं आ सका। इसकेे बाद रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिस को देखकर युवक रेलवे लाइन की ओर भाग गया। पुलिस ने उसका पीछा किया लेकिन असफल रही। देररात तक पुलिस कर्मी उसकी तलाश में जुटे हुए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के मामा को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। इधर, लाइनपार क्षेत्र के लोगों और गौला रोड के व्यापारियों का कहना है कि पीछा कर रहे पुलिस कर्मियों पर आरोपी ने तमंचे से फायर भी किया, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायर किया, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग सका। इधर, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल का कहना है कि बाजपुर क्षेत्र में चोरी के मामले में फरार आरोपी के लालकुआं में छिपे होने की सूचना पर बाजपुर पुलिस ने यहां छापा मारा था। उन्होंने फायरिंग की घटना से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed