फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Taj city block in Haldwani plant pollution

ताज नगरी में प्रदूषण रोकेंगे हल्द्वानी के पौधे

Mon, 07 Dec 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)।
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)। Updated Mon, 07 Dec 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन

ताजनगरी में प्रदूषण रोकने में हल्द्वानी के पौधे मददगार होंगे। हल्द्वानी में वन अनुसंधान नर्सरी से 50 से ज्यादा प्रजातियों के पौधों को दयालबाग एजूकेशनल सोसाइटी एवं विवि को दिया गया है।

विज्ञापन


वन अनुसंधान विभाग की नर्सरी में विभिन्न प्रजातियों के पौधों को तैयार किया जाता है। यहां पर मौजूद प्रजातियाें के चलते दूसरे राज्य से बड़ी संख्या में संस्था आदि पौधे लेने को पहुंच रही है। पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली आदि राज्यों में प्रदूषण रोकने और लोगों को अपनी प्रजातियों को जागरूक करने के लिए हजारों पौधों को दे चुका है।
विज्ञापन


 अब ताजनगरी के दयालबाग एजूकेशनल सोसाइटी एवं विवि के प्रोफेसर पीके दंतू के साथ टीम हल्द्वानी पहुंची। टीम ने नर्सरी को देखा। नर्सरी प्रभारी मदन बिष्ट बताते हैं कि सोसाइटी आगरा में बायो डायवर्सिटी पार्क को विकसित कर रही है, जिसमें इन पौधों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हमने फाइकस प्रजातियों की बिजासाल, थनेला, हाथी पांव, कुंभी, खरपट, झींगन, पीलू, बांस, चिरौंजी, काटा बांस, हाथी घास, वट, रुद्राक्ष समेत पचास से ज्यादा प्रजातियों के 750 पौधों को दिया गया है। यह जैव विविधता की जानकारी देने के साथ प्रदूषण रोकने में भी मददगार बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed