{"_id":"59ee40694f1c1b76678b6ffc","slug":"sports-at-png-college-ramnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":" जिला स्तरीय विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)।
Updated Tue, 24 Oct 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
पीएनजी कॉलेज रामनगर में खेलकूद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के सभागार में जिला स्तरीय विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में सीनियर बालिका वर्ग में कोटाबाग की शीतल टम्टा ने रामनगर की सोनी गोयल को 21-09 से, रामनगर की ज्योत्सना ने धारी की चंद्रा बिष्ट को 21-14 से, हल्द्वानी की कृति जोशी ने कोटाबाग की सरिता आर्या को 21-02 से हराकर सेमीफाइनल मे प्रवेश किया।
विज्ञापन
जूनियर बालिका वर्ग में कोटाबाग की तृप्ति पांडेय ने रामनगर की गुंजन सैनी को 21-01 से, रामनगर की कृतिका सती ने कोटाबाग की हर्षिता को 23-21 से, कोटाबाग की तनुजा ने रामनगर की हंसमुख को 21-10 से, हल्द्वानी की विविक्षा ने रामनगर की लक्ष्मी बिष्ट को 21-5 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
सब जूनियर बालिका वर्ग में हल्द्वानी की श्रेेया सुयाल ने कोटाबाग की वैष्णवी को 21-02 से, कोटाबाग की स्नेहा ने रामनगर की मनीषा रावत को 21-15 से, हल्द्वानी की श्रेया टम्टा ने रामनगर की खुशी जोशी को 21-06 से, हल्द्वानी की संजना राठौर ने रामनगर की विशाखा को 21-07 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंध समिति के मंत्री अमित गोयल ने किया। प्रतियोगिता में एसआई नगर इंद्रजीत सिंह, डीईओ हीरा लाल, नवीन जोशी, मनोज पांडेय, प्रधानाचार्य डॉ. दिग्विजय सिंह चौहान, ब्लॉक खेल समन्वयक चंचल सिंह बसेड़ा, राहुल पंवार, कंचनलता, पुष्पा कुमारी आदि थे।