फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   SDM summoned for not getting land parcel even after nine months

Nainital News: नौ माह बाद भी भूमि के कुर्रे न होने पर एसडीएम को किया तलब

Sun, 28 Jun 2026 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 28 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
SDM summoned for not getting land parcel even after nine months
हल्द्वानी। आयुक्त दीपक रावत ने नौ माह बाद भी जमीन के कुर्रे (फाट) न होने संबंधी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को उपजिलाधिकारी को कैंप कार्यालय में तलब कर लिया। उन्होंने लंबे समय बाद भी कुर्रे न होने पर गहरी नाराजगी जताई। आयुक्त ने एसडीएम को लंबित कुर्रों के मामलों में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने और आदेश की अवहेलना होने पर संबंधित लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आयुक्त शनिवार को कैंप कार्यालय में जनसमस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान स्थानीय निवासी ईश्वरी दत्त ने शिकायत कर कहा कि वह चार भाई हैं। उनके पिता की मृत्यु हो चुकी है। नौ माह पहले उपजिलाधिकारी ने चारों भाइयों के हिस्से की भूमि के कुर्रे के आदेश जारी किए थे लेकिन कुर्रे आज तक नहीं हुए। आयुक्त ने कहा कि एसडीएम कोर्ट से धारा 176 के तहत जमीन बंटवारे और कुर्रे के आदेश पारित होने के बावजूद, लेखपाल की ओर से कार्रवाई न होने पर गहरी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने मंडल भर के अधिकारियों को लापरवाह लेखपालों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम छिड़ा के लोगों ने वीरभट्टी-छिड़ा मार्ग बनवाने, हल्द्वानी निवासी विपिन चंद्र ने खतौनी में सुधार कराने, रामनगर निवासी नितिन ढोमणे ने धोखाधड़ी से खरीदी गई भूमि की रकम वापस दिलाने की मांग की। आयुक्त ने सभी नजूल भूमि पर सूचना पट्ट लगवाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य जाति के लोग नहीं खरीद सकते एससी-एसटी की भूमि
बैलपड़ाव निवासी उमा देवी ने आयुक्त को बताया कि उनके बेटों ने उनकी भूमि सामान्य जाति के व्यक्ति को बेच दी है। सामान्य जाति वाले व्यक्ति ने उस पर मकान बना दिया है। इस पर आयुक्त ने कहा कि सामान्य या अन्य पिछड़ा वर्ग ओबीसी का व्यक्ति सीधे तौर पर एससी-एसटी की कृषि भूमि नहीं खरीद सकता। यह अवैध और दंडनीय अपराध है। कुछ विशेष परिस्थितियों में यदि कोई सामान्य वर्ग का व्यक्ति एससी-एसटी की भूमि खरीदना चाहता है, तो उसे संबंधित राजस्व नियमों के तहत जिलाधिकारी से अनुमति लेनी होती है। बिना अनुमति के खरीदी गई भूमि की रजिस्ट्री अथवा इकरारनामा कभी भी रद्द घोषित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed