{"_id":"5914a0644f1c1b1522850e15","slug":"roadways-launches-new-bus-services-on-eight-routes","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज ने आठ रूटों पर शुरू की नई बस सेवाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज ने आठ रूटों पर शुरू की नई बस सेवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
बस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज प्रबंधन ने यात्रियों की सुविधा के लिए अपने आठ रूटों पर नई बस सेवाएं शुरू कर दी हैं। इन बसों के संचालन से दिल्ली, चंडीगढ़ के साथ ही नैनीताल परिक्षेत्र के मालधनचौड़, सिमलखेत व बेतालघाट जैसे दूरस्थ गांवों के यात्रियों को भी फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन
संविदा चालकों की नियुक्ति के बाद रोडवेज प्रबंधन ने सालों से विभिन्न डिपो में खड़ी बसों को संचालित करना शुरू कर दिया है। इससे रोडवेज की आय बढ़ने के साथ ही यात्रियों को सुविधा भी मिल रही है। आरएम (संचालन) कुशीराम ने बताया कि भवाली से शुरू होकर भीमताल होते हुए देहरादून के लिए चालकों के अभाव में बस सेवा बंद थी।
विज्ञापन
चालकों की नियुक्ति के बाद इस रूट पर बस सेवा शुरू कर दी है। साथ ही काठगोदाम से दिल्ली के लिए नई बस सेवा शुरू की है, जो दिल्ली पहुंचने के बाद सीधे कौसानी को चलेगी।
विज्ञापन
इसी तरह हल्द्वानी से दिल्ली होते हुए गंगोलीहाट,अल्मोड़ा से बेतालघाट, रामनगर होकर दिल्ली, अल्मोड़ा से बाजपुर होकर चंडीगढ़, काठगोदाम से दिल्ली, रामनगर से मालधनचौड़, जसपुर होते हुए दिल्ली व सिमलखेत(द्वाराहाट) होते हुए दिल्ली के लिए नई बस सेवाएं शुरू कर दी हैं। आरएम ने बताया कि रोडवेज का उदेश्य का बड़े शहरों के साथ ही गावों तक अपनी सेवाएं पहुंचना है।