फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ravana did penance and asked for a boon from Lord Shiva.

Nainital News: रावण ने तप कर भगवान शिव से मांगा वर

Mon, 16 Oct 2023 12:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 16 Oct 2023 12:39 PM IST
विज्ञापन
Ravana did penance and asked for a boon from Lord Shiva.
रामनगर की रामलीला में संवाद करते कलाकार। संवाद
रामनगर (नैनीताल)। प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति पैठपड़ाव में दूसरे दिन की रामलीला में रावण तप और श्रीराम जन्म का मंचन किया गया।
विज्ञापन

मंचन में रावण, कुंभकरण और विभीषण ने भगवान शिव का तप कर उनसे मनचाहा वरदान मांगा। अंत में श्रीराम जन्म पर दर्शकों ने तालियां बजाई। इस मौके पर रामलीला समिति के संयोजक भूपेन्द्र खाती, हेम पांडे, विनोद पपनै, गणेश पंत, जगदीश तिवारी, सोनी जोशी, गिरीश मठपाल, वीरेंद्र पांडे, मोहन बिष्ट, दिनेश सत्यवली, गोपाल कांडपाल आदि मौजूद रहे।
दूसरी ओर, कोसी रोड स्थित पायते वाली रामलीला में रावण तप, कैलाश दर्शन, रावण नंदी संवाद का मंचन हुआ। मंचन में सुशील जोशी ने रावण, कौशल ने शिवजी, शुभम कपूर ने नंदी, मनोज कुमार ने वेदवती, वैभव अग्रवाल ने कुंभकरण, अमन अग्रवाल ने विभीषण का अभिनय किया।
विज्ञापन

इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल गुजर, उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल, संजीव गुप्ता, महाप्रबंधक राजेंद्र मित्तल, उप प्रबंधक पुनीत अग्रवाल, मंत्री प्रदीप कपूर, पीयूष अग्रवाल, शिवि अग्रवाल, विकास अग्रवाल, अंकुर गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीराम के जन्म पर लगे जयकारे
नैनीताल। शारदीय नवरात्र की शुरूआत के साथ ही यहां रामलीला मंचन का भी आगाज हो गया है। पहले दिन नारद मोह, श्रीराम जन्म और अहिल्या उद्धार की लीला दिखाई गई। आयोजकों के अनुसार रविवार को दिन में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बताया कि राम सेवक सभा मल्लीताल, नव सांस्कृतिक सत्संग समिति सूखाताल, नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा और तल्लीताल रामलीला समिति की ओर से तल्लीताल में रामलीला की जाती है।



कालाढूंगी और चकलुवा में रामलीला शुरू

कालाढूंगी। श्री नवयुवक रामलीला कमेटी की ओर से कालाढूंगी में रामलीला मंचन का शुभारंभ चेयरमैन पुष्कर कत्युरा और पूर्व चेयरमैन दीपचंद सती ने किया। चकलुवा में आयोजित रामलीला का शुभारंभ पान सिंह खनायत और बालम सिंह जंतवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed