{"_id":"592480fe4f1c1be43b535fc5","slug":"rapid-raid-on-complaint-of-adulteration-in-milk","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध में मिलावट की शिकायत पर ताबड़तोड़ छापे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध में मिलावट की शिकायत पर ताबड़तोड़ छापे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
दूूध जांच
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूध के पैकेटों में आ रही महक की शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग तक पहुंची तो मंगलवार को ताबड़तोड़ छापे मारे गए। इससे दुकानदारों में खलबली मच गई। टीम ने चार दुकानों से दूध के नमूने लेकर जांच को रुद्रपुर लैब में भेजे हैं।
विज्ञापन
कई दिनों से खाद्य सुरक्षा विभाग को दूध में महक की शिकायत मिल रही थी। लोगों का कहना था कि बच्चे दूध पीने में आनाकानी कर रहे हैं। लोगों ने लिखित शिकायत की थी। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम बाजार में छापा मारने पहुंची।
विज्ञापन
सबसे पहले ईजी डे मुखानी पहुंचकर टीम ने अमूल ताजा दूध और मदर डेेरी के फुल क्रीम दूध का नमूना लिया। इसके बाद टीम हीरानगर स्थित दुकान से गोधारा ब्रांड दूध के नमूने भरे। वहीं टीम ने बरेली रोड स्थित रिद्धी जरनल स्टोर से आनंदा गोपालजी ब्रांड का फुलक्रीम दूध का नमूना लिया।
विज्ञापन
इन्हें सील कर रुद्रपुर लैब को भेज दिया गया है। छापेमारी टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बेतालघाट राजेश शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी धारी ललित मोहन पांडे मौजूद रहे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई होगी। गर्मियों में दूध की खपत बढ़ जाती है। यदि इस प्रकार की शिकायत आई तो और छापे मारे जाएंगे।
आप भी कर सकते हैं शिकायत
क्या आप भी इस प्रकार की समस्या से परेशान हैं तो नैनीताल के सीएमओ कार्यालय में बने ऑफिस और हल्द्वानी में बद्रीपुरा में कार्यालय में लिखित शिकायत कर सकते हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा के मोबाइल नंबर 9410765763 और 7579238500 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।