{"_id":"61956598fba5fa05fe6f7dc3","slug":"public-portals-have-become-a-headache-haldwani-news-hld44489234","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग के मामले में पुलिस तीन दिन बाद भी खाली हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग के मामले में पुलिस तीन दिन बाद भी खाली हाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल/भवाली (नैनीताल)। रामगढ़ के सतखोल में स्थित कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के कॉटेज में तोड़फोड़, आगजनी और फायरिंग करने वाले आरोपियों की तीन दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हालांकि सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी के नेतृत्व में गठित भवाली, भीमताल और मुक्तेश्वर पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही है।
भाजपा से जुड़े लोगों ने सलमान खुर्शीद की किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ में हिंदुओं के लिए की गई टिप्पणी से नाराज होकर उनके कॉटेज के शीशे तोड़ दिए और घर के दरवाजे पर आग लगा दी थी। पुलिस ने केयरटेकर की तहरीर पर राकेश कपिल समेत 20 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
बुधवार को पुलिस ने कॉटेज में घटना को अंजाम देने वाले लोगों की वायरल वीडियो के आधार पर पहचान की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सतखोल में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए कॉटेज के बाहर पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें दबिश दे रही हैं। कुछ संदिग्धों की पहचान की गई है और पुलिस उनकी डिटेल और अन्य जानकारियां जुटा रही हैं। आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
केयरटेकर समेत कई के दर्ज किए बयान
सतखोल में सलमान खुर्शीद के कॉटेज में हुई घटना के बाद से पुलिस गवाहों के बयान दर्ज कर रही है। केयरटेकर सुंदर लाल और उसके परिजनों के साथ ही अन्य लोगों की के बयान भी पुलिस ने दर्ज किए हैं। इधर, सलमान खुर्शीद के कॉटेज में आगजनी, तोड़फोड़ और फायरिंग के बाद क्षतिग्रस्त दरवाजों और खिड़कियों को सही करने का काम बृहस्पतिवार से किया जा सकता है।
आरोपियों की दबिश के साथ कुर्की की तैयारी करेंगे
पुलिस प्रशासन की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना को अंजाम देने वाले जो आरोपी पकड़ में नहीं आएंगे उनके खिलाफ पुलिस की ओर से कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
सलमान खुर्शीद ले रहे हैं अपडेट : विमला
सलमान खुर्शीद की ओर से घटना के बाद से लगातार जानकारी ली जा रही है। केयरटेकर की बेटी विमला ने बताया कि घटना के बाद से वह और सलमान खुर्शीद पल पल की अपडेट ले रहे हैं। बताया कि घटना के बाद से उनका परिवार डरा हुआ है।