{"_id":"615a245e8ebc3e09db1471a0","slug":"power-cut-at-kovid-sample-collection-center-haldwani-news-hld440190760","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड सैंपल कलेक्शन सेंटर की बिजली कटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड सैंपल कलेक्शन सेंटर की बिजली कटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। आयुर्वेद एवं यूनानी सेवाएं के हल्द्वानी स्टेडियम के निकट निर्माणाधीन अस्पताल में चल रहे स्वास्थ्य विभाग के कोविड सैंपल कलेक्शन सेंटर की बिजली कट गई है। यह स्थिति तीन दिन से है, जिसके चलते लोगों को रिपोर्ट देने में समस्या आ रही है।
स्वास्थ्य विभाग पहले हल्द्वानी स्टेडियम में कोविड सैंपल लेने की व्यवस्था की थी। करीब पांच महीने पहले उसे स्टेडियम के पास ही निर्माणाधीन अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। यहां पर सैंपल लेने और रिपोर्ट देने दोनों कार्य होते हैं। इसी स्थान पर बेस अस्पताल में सैंपल देने वालों की रिपोर्ट देने की भी व्यवस्था है। इस जगह की तीन दिन से बिजली कटी हुई है। बताया जा रहा है कि बेहद जरूरी होने पर यहां पर काम करने वाले कर्मचारी मोबाइल पर रिपोर्ट डाउनलोड कर रिपोर्ट लेने वाले व्यक्ति को वाह्टसएप आदि के माध्यम से देते हैं। फिर संबंधित व्यक्ति वह दूसरी जगह से प्रिंट लेते हैं और पुन: सेंटर पहुंचते और तब आगे की औपचारिकता पूरी होती है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में आ रही दिक्कतों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने उच्चाधिकारियों को अवगत भी करा चुके हैं।
सवा लाख से अधिक का बिल, जमा करने पर पेच
हल्द्वानी। निर्माणाधीन अस्पताल का बिल करीब सवा लाख हो गया है। यह बिल कौन जमा करेगा? इसको लेकर पेच लगा हुआ है। अभी तक यह अस्पताल निर्माणदायी एजेंसी से आयुर्वेद एवं यूनानी सेवाएं विभाग को हस्तांतरित भी नहीं हुआ है। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. एमएस गुंज्याल का कहना है कि अभी अस्पताल विभाग को हस्तांतरित नहीं हुआ है। एक लाख बीस हजार तक बिल पहुंच गया था।
विज्ञापन
इस बारे में निर्माणदायी एजेंसी से बात की थी, तो उन्होंने अप्रैल से पहले तक के ही बिल जमा करने की बात कही। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग से भी कहा गया था कि वे बिल जमा करा दें। बाद में कनेक्शन कटवाने का फैसला किया गया। सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी का कहना है कि बिल संबंधी समस्या का पता चला है। इस मामले में सभी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। जिलाधिकारी डीएस गर्ब्याल का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।