फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Polyethylene: customers will now fine

पॉलिथीन : अब ग्राहकों पर लगेगा जुर्माना

Fri, 03 Mar 2017 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Fri, 03 Mar 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
Polyethylene: customers will now fine
पाली‌िथ्‍ाथिन - फोटो : अमर उजाला

अभी तक पॉलिथीन को लेकर दुकानदार और बड़े विक्रेताओं पर कार्रवाई हो रही थी। अब प्रशासन का दावा है कि कार्रवाई का दायरा बढ़ाया जाएगा और इसमें ग्राहकों को भी शामिल किया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति पॉलिथीन में सामान ले जाता हुआ मिला तो 500 रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा। अभियान को शुक्रवार से ही शुरू करने की तैयारी है।

विज्ञापन


प्रशासन और नगर निगम की टीमें पॉलिथीन को लेकर अभियान चला रही हैं। इसमें अभी तक फुटकर दुकानदारों पर ही कार्रवाई हुई हैं, जबकि ग्राहकों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसे लेकर भी आलोचना होती रही और इसे रस्मअदायगी की बात कही जाती थी।
विज्ञापन


हाल के कुछ दिनों में प्रशासन ने बड़े दुकानदारों पर कार्रवाई की है। इनमें करोड़ों रुपए का जुर्माना लगाया गया। इधर, अब प्रशासन ने ग्राहकों पर भी कार्रवाई का मन बना लिया है। डीएम दीपक रावत कहते हैं कि जो भी पॉलिथीन का इस्तेमाल करता हुआ मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में लोग घर से ही झोला आदि लेकर बाजार में खरीददारी के लिए जाएं। जिस ग्राहक के पास  पॉलिथीन में कोई सामान मिलता है, तो उस पर पांच सौ रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके निर्देश मातहत और चेकिंग दल को दिए जा चुके हैं।

वैधानिक पहलू पर चल रहा विचार

बीते दिनों नगर निगम की टीम ने बड़ी मात्रा में पॉलिथीन और डिस्पोजल के सामान बरामद किए थे। इनकी गिनती आदि हो चुकी है। करोड़ों रुपये का जुर्माना लगाने की तैयारी है।


इस जुर्माना को लगाने के बाद विभाग और अधिकारी कोई ‘लंबी प्रक्रिया’ में न फंस जाए, इसको लेकर मंथन चल रहा और सभी पहलू पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। इसी के चलते अभी तक जिनसे माल बरामद हुआ था, उनको कोई नोटिस आदि नहीं दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed