{"_id":"643c588805206cb8350f4f14","slug":"police-traffic-system-was-successful-in-kainchi-dham-bhimtal-news-c-8-1-114371-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कैंची धाम में सफल रही पुलिस की यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कैंची धाम में सफल रही पुलिस की यातायात व्यवस्था
Mon, 17 Apr 2023 01:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 17 Apr 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
कैंची में यातायात व्यवस्था को सुचारू कराते पुलिस कर्मी। संवाद
भवाली/भीमताल (नैनीताल)। कैंची धाम में पुलिस प्रशासन की ओर से इस बार के सप्ताहांत में की गई यातायात व्यवस्था के सफल होने से श्रद्धालुओं को जाम से नहीं जूझना पड़ा। वहीं रविवार को श्रद्धालु बिना जाम में फंसे कैंची धाम पहुंचे और बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए। श्रद्धालुओं की संख्या कम होने पर पुलिस प्रशासन को शटल सेवा और तीन जगह बनी पार्किंग का इस्तेमाल नहीं करना पड़ा। इस बार के यातायात व्यवस्था के सफल होने पर पुलिस प्रशासन ने आगे भी इसी तरह यातायात व्यवस्था सुचारू करने की बात कहीं है।
रामगढ़ तिराहे से कैंची धाम में पनीराम ढाबे तक 30 से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। पुलिस कर्मियों की ओर से कैंची आने वाले श्रद्धालुओं को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा था।
वहीं भवाली नगर पालिका मैदान, पेट्रोल पंप और सेनिटोरियम के पास तीन जगह पार्किंग व्यवस्था की गई थी। क्वारब से पुलिस कर्मियों ने बारी-बारी से वाहनों को कैंची मार्ग से भवाली के लिए छोड़ा।
विज्ञापन
रविवार को चार हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर पूजाअर्चना की। इधर भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल रामगढ़, मुक्तेश्वर और भवाली में सैलानी घूमने के लिए पहुंचे।
- इस बार के सप्ताह के अंत में पुलिस की ओर से बनाए गए यातायात प्लान के चलते कैंची में जाम नहीं लगा। तीन पार्किंग और शटल सेवा का प्रयोग नहीं किया गया। प्रयास रहेगा कि अगले सप्ताह के अंत में भी इसी तरह का ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा। - नितिन लोहनी, सीओ भवाली-भीमताल