{"_id":"6acd36b00349bcc9560b557e","slug":"uou-students-eco-roots-model-named-runner-up-at-global-award-haldwani-news-c-337-1-ha11020-137745-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: ग्लोबल अवार्ड में रनरअप रहा यूओयू के छात्र का इकोरूट्स मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: ग्लोबल अवार्ड में रनरअप रहा यूओयू के छात्र का इकोरूट्स मॉडल
Tue, 13 Oct 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पर्यटन विभाग के एमटीटीएम के छात्र हरप्रीत सिंह की परियोजना स्लो ट्रैवल मॉड्यूल फॉर उत्तराखंड (इकोरूट्स) को दिल्ली के मिरांडा हाउस में 10 अक्तूबर को हुए ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी अवॉर्ड्स 2026 में रनर-अप चुना गया। 55 से अधिक देशों की प्रविष्टियों में यह उपलब्धि हासिल हुई है।
हरप्रीत का मॉडल नैनीताल-मसूरी जैसे भीड़ वाले स्थलों से दबाव घटाकर पर्यटकों को ग्रामीण और अनदेखे स्थलों की ओर मोड़ने पर केंद्रित है। इसमें होमस्टे को बढ़ावा देने का प्लान है। परियोजना की सबसे बड़ी खासियत है डिजिटल ग्रीन प्वाइंट्स सिस्टम। इसमें होमस्टे में रुकने, सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने और ई-ट्रांसपोर्ट अपनाने पर टूरिस्ट को पॉइंट मिलेंगे, जिसे लोकल हैंडीक्राफ्ट, जैविक उत्पाद और भविष्य की यात्रा में छूट के लिए भुनाया जा सकेगा। हरप्रीत के अनुसार, इससे कार्बन फुटप्रिंट 30 प्रतिशत तक घटेगा गांवों में रोजगार बढ़ेगा और पर्यावरण संरक्षण होगा। कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी, विद्याशाखा निदेशक प्रो. एमएम जोशी और समन्वयक डॉ. अखिलेश सिंह ने छात्र को बधाई दी है।