{"_id":"6acd2c1e5e234e71e708d7f4","slug":"water-samples-collected-from-durga-colony-passed-the-test-haldwani-news-c-337-1-shld1032-137740-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: दुर्गा कॉलोनी से लिए गए पानी के सैंपल जांच में हुए पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: दुर्गा कॉलोनी से लिए गए पानी के सैंपल जांच में हुए पास
Tue, 13 Oct 2026 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। तल्ली बमोरी की दुर्गा कॉलोनी में गंदा पानी आने की शिकायत के बाद लिए गए पानी के नमूनों की जांच रिपोर्ट आ गई है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर से की गई जांच में तीन घरों से लिए गए नमूने पास हो गए हैं। कुछ दिन पहले दुर्गा कॉलोनी में गंदा पानी आने की शिकायत सामने आई थी। इसी दौरान क्षेत्र की एक लड़की की पीलिया से मौत हो गई थी। आशंका जताई गई थी कि दूषित पानी पीने से लड़की की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। इसके बाद पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज की लैब में नमूने भेजे गए थे। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, तीन घरों से लिए गए पानी के नमूनों में किसी तरह की बैक्टीरिया वृद्धि नहीं मिली। नमूने मृतका के घर के अलावा आसपास के दो घरों से भी लिए गए थे।
दूषित जलापूर्ति वाली कॉलोनी की पाइप लाइन की सफाई कराई
हल्द्वानी। वार्ड-नौ नवाबी रोड तल्ली बमौरी की दुर्गा कॉलोनी में दूषित जलापूर्ति का मामला संज्ञान में आने के बाद बंद की गई लाइन की सोमवार को सफाई कराई गई। हालांकि अभी कॉलोनी में जलापूर्ति शुरू नहीं की गई है। 10 परिवारों को बीते सप्ताह भर से टैंकरों से ही पानी दिया जा रहा है। संस्थान के सहायक अभियंता रवींद्र कुमार ने बताया कि महिला डिग्री कालेज के ओवरहेड टैंक से दुर्गा कॉलोनी को सप्लाई करने वाली लाइन को वॉशआउट किया गया है।