{"_id":"686ed13d47938040290af2cf","slug":"people-of-the-mlas-village-announced-boycott-of-the-elections-nainital-news-c-238-1-shld1020-116407-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: विधायक के गांव के लोगों का चुनाव बहिष्कार का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: विधायक के गांव के लोगों का चुनाव बहिष्कार का एलान
विज्ञापन
नैनीताल। भवाली रोड पर विधायक सरिता आर्या के गांव भूमियाधार में सड़क किनारे अवैध दुकानों को जिला प्रशासन की ओर से हटाने पर ग्रामीण विरोध में उतर आए हैं। ग्रामीणों ने दुकानों के समीप प्रदर्शन कर प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करते हुए नारेबाजी की। चेतावनी दी कि उनकी दुकानें हटाईं तो पूरा गांव पंचायत चुनाव बहिष्कार करेगा।
भूमियाधार में सड़क किनारे ब्लॉक स्तर से पूर्व में बजट आवंटित कर व्यू प्वाइंट बनाया गया था। इसमें महिला समूहों को रोजगार के लिए दुकानें भी आवंटित की थीं लेकिन कुछ ही समय में लोगों ने कब्जा जमा लिया। देखते ही देखते क्षेत्र में लगभग 20 अवैध दुकानें लग गईं। कैंची धाम मेले के दौरान जिला प्रशासन ने ग्रामीणों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। बाद में प्रशासन ने जेसीबी से दुकानें हटा दीं। इसके बाद ग्रामीण प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में उतर आए हैं। बुधवार को बड़ी संख्या में एकत्रित ग्रामीणों ने अपनी दुकानों के समीप प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा ब्लॉक स्तर से सरकारी बजट खर्च कर दुकानों का निर्माण किया गया है जिन्हें स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आवंटित किया गया है। अब प्रशासन उन्हें अवैध बताते हुए आवंटन दस्तावेज दिखाने को कह रहा है।
बृहस्पतिवार शाम तक अधिकारियों से सकारात्मक आश्वासन नहीं मिला तो वे पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेंगे। मामले में एसडीएम नवाजिश खलिक ने बताया कि भुमियाधार में लोनिवि और वन विभाग की भूमि पर अवैध दुकानें लगाई हैं। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विरोध जताने वालों में रश्मि, ललिता देवी, ममता देवी, जया प्रसाद, जयश्री, कुंती देवी, मीना देवी, भावना देवी, सुशीला देवी आदि मौजूद रहीं। संवाद